{"_id":"69beeac8645adb37bc068016","slug":"scanning-the-qr-code-will-open-the-video-lectures-karnal-news-c-18-knl1018-869543-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेंगे वीडियो लेक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेंगे वीडियो लेक्चर
Sun, 22 Mar 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई का नया डिजिटल अनुभव मिलने जा रहा है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए क्यूआर कोड युक्त स्मार्ट पाठ्य पुस्तकें शुरू की जा रही हैं, जिससे जिले के करीब 40 हजार विद्यार्थी विषयों को केवल पढ़ ही नहीं सकेंगे, बल्कि वीडियो के जरिये देख और समझ भी सकेंगे।
इस पहल से पढ़ाई अधिक रोचक और प्रभावी बनने की उम्मीद है। जिला शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीक से विद्यार्थियों की विषयों में रुचि बढ़ेगी और उनकी समझ पहले से बेहतर होगी। नई स्मार्ट किताबों में हर पाठ के साथ एक क्यूआर कोड दिया जाएगा। विद्यार्थी इसे अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर संबंधित विषय का वीडियो लेक्चर देख सकेंगे। इससे कठिन अध्यायों को समझना आसान होगा और छात्र बार-बार विषय को देख सकेंगे।
- गणित व विज्ञान विषयों के लिए लाभकारी
यह पहल विशेष रूप से गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए अधिक लाभकारी मानी जा रही है, जहां केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि अवधारणाओं को समझना जरूरी होता है। विजुअल और ऑडियो माध्यम से पढ़ाई करने पर विद्यार्थियों को विषय लंबे समय तक याद रहेगा। साथ ही, कक्षा में कोई विषय छूट जाता है तो छात्र घर पर ही उसे दोबारा देख सकते हैं।
विज्ञापन
- कोई विषय छूटने पर दोबारा देख सकेंगे
जिला गणित विशेषज्ञ सुमित मान ने कहा कि क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित विषय का वीडियो लेक्चर खुल जाएगा, जिससे पढ़ाई और आसान हो जाएगी। विद्यार्थी किसी भी विषय को बार-बार देखकर समझ सकेंगे और छूटे हुए टॉपिक को आसानी से पूरा कर पाएंगे। इस पहल से ग्रामीण विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी और वे भी डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकेंगे।