फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scam in stored wheat: Case registered against accused food inspector

भंडारित गेहूं में घोटाला : आरोपी फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Scam in stored wheat: Case registered against accused food inspector
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भंडारित गेहूं घोटाले के आरोप में फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हैफेड के जिला प्रबंधक अनुराग गुप्ता ने विभागीय गेहूं भंडारण निगम के असंध सेंटर पर गेहूं के भंडारण की देखभाल व निगम कार्यों में भारी लापरवाही बरतने के साथ ही गेहूं को खुर्दबुर्द करने, खुर्दबुर्द किए गए गेहूं को पूरा दर्शाने के लिए एफसीआई को भी कम गेहूं देकर घोटाला करने के आरोप में खाद्य निरीक्षक (हैफेड) कविता शर्मा के खिलाफ असंध थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हैफेड कांप्लेक्स शुगर मिल असंध पर भंडारित गेहूं व चावल की रखरखाव की पूर्ण जिम्मेदारी यहां तैनात खाद्य निरीक्षक (स्टोर) कविता शर्मा की थी। यहां 2010 में खुले में केंद्रीय पूल के गेहू का भंडारण किया गया। एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक यहां पर एफआई स्टोर द्वारा 151130 गेहूं के कट्टे एफसीआई को भेजे गए। लेस गेन 580.07 क्विंटल व नमी कटौती की मात्रा 23.26 क्विंटल व 158.53 क्विंटल भार आदि कुल मिलाकर 761.86 क्विंटल कम दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी के पास 2019 में गेहूं का स्टाक 620635 कट्टे बकाया बचा था जो एक अप्रैल 2020 से 30 नवंबर 2020 तक एफसीआई को भेजा गया। जिसमें कुल 3707.58 क्विंटल गेहूं कम दिया गया है। दिसंबर 2020 में 1900 कट्टे, जनवरी 2021 में 1178 कट्टे, मार्च में 1167 कट्टे एफसीआई को दिए। 3707.58 कट्टों की कमी को हेराफेरी करके 1606.03 कट्टे बना दिया गया। इसके बाद 30 जून 2021 तक भी 441.96 कट्टे कम दिए गए। जिला प्रबंधक ने बताया कि आरोपी द्वारा भंडारण किए गेहूं को खुर्दबुर्द किया गया। खुदबुर्द किए गए गेहूं को पूरा करने के लिए एफसीआई को कम गेहूं भेजकर घोटाला करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर असंध थाना पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed