फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sarpanch Association announces boycott of BJP candidates in Karnal Lok Sabha seat and by-elections - Khabar Do

Karnal News: सरपंच एसोसिएशन ने करनाल लोकसभा सीट व उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के बहिष्कार का किया एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch Association announces boycott of BJP candidates in Karnal Lok Sabha seat and by-elections - Khabar Do
- इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सरपंच एसोसिएशन ने करनाल सीट पर लोकसभा चुनाव व उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के बहिष्कार का एलान किया है। सोमवार को जाट भवन में हुई खंड स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर सरपंचों ने इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का एलान भी किया।
प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह समैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष व करनाल जिला प्रधान रतन सरपंच नली, प्रदेश प्रवक्ता सुधीर बुआना, प्रदेश महासचिव ईशम सिंह जांबा व भूपिंद्र सिंह लाडी ने कहा कि भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार ने सरपंचों से उनके हक छीनने का काम किया। सरपंचों की शक्तियों को खत्म कर दिया गया और ग्रांट के नाम पर एक रुपया भी पंचायतों को जारी नहीं किया गया। ग्रामीण सरपंचों को कोस रहे हैं, जबकि विकास कार्य न होने के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेवार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कभी सरपंचों के हित की बात नहीं की। नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उसी राह पर चल रहे हैं। मौके पर शमशेर सिंह बुढनपुर, विशाल कल्याण कुटेल, कर्म सिंह बल्ला, गुरलाल सिंह झिंडा, जतिंद्र गोविंदगढ़ व ईश्वर सिंह सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे। बैठक में 15 ब्लाकों से ब्लाक प्रधान बैठक में मौजूद रहे। सरपंचों ने निर्णय लिया कि दोनों जिले, करनाल व पानीपत के सरपंच अपने-अपने गांव में पंचों सहित जाकर सरकार का विरोध करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया कि करनाल के सरपंचों की बैठक तीन दिन तक चलेगी, जिसमें रोजाना तीन-तीन खंड के सरपंचों की बैठक का आयोजन करते हुए सभी नौ खंडों के सरपंचों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed