फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanitation workers unpaid for two months; lay siege to municipal office.

Karnal News: सफाईकर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, घेरा निगम कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers unpaid for two months; lay siege to municipal office.
करनाल। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ के नारे के साथ निगम कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे तक मुख्य गेट बंद कर सीढ़ियों पर बैठकर विरोध जताया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के कारण नगर निगम का कामकाज प्रभावित हुआ। शहर की सफाई व्यवस्था भी बाधित हुई। नगर निगम आयुक्त और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों सफाई कर्मचारी निगम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के प्रधान राजकुमार ने की। कर्मचारियों का आरोप है कि हरियाणा सरकार से समझौते के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। वेतन जारी करने संबंधी सभी पत्र जारी होने के बाद भी करीब 20 दिन से भुगतान रुका है। इससे कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि मंगलवार को मेयर से बातचीत हुई थी। मेयर ने बुधवार तक वेतन जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने काम बंद कर दिया और स्पष्ट कहा कि वेतन मिलने तक काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर ने भी समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से उनकी मूल ड्यूटी के अलावा अन्य काम भी कराए जा रहे हैं। दरोगाओं पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव है। हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़ा उठान नहीं हो सका। संघ के प्रधान राजकुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed