फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanitation workers extend strike until the 13th Jan Nyay Panchayats begin today.

Karnal News: सफाईकर्मियों ने 13 तक बढ़ाई हड़ताल, आज से जन न्याय पंचायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers extend strike until the 13th Jan Nyay Panchayats begin today.
इंद्री हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते डा. सुनील पंवार। संवाद
करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों और फायरकर्मियों की हड़ताल को 13 सितंबर तक बढ़ा दिया है। 10 से 12 सितंबर तक जन न्याय पंचायतें करने का एलान किया है। इस दौरान वाल्मीकि बस्तियों व गली मोहल्लों में जाकर लोगों से आंदोलन में साथ देने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ मेरठ यूपी के अध्यक्ष विनेश मनोठिया सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने जल्द कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया तो यूपी में भी हड़ताल और प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। करनाल इकाई के प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार 13 मई को हुए समझौते को पूर्ण रूप से लागू करे। नगर निगम के सामने धरना स्थल पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जिसमें प्रदेश में चार सफाई कर्मचारियों की मौत पर शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुभाष प्रोचा, संगठन सचिव बिंदर चौहान, रवि प्रोचा और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

कल महिला समन्वय समिति करेगी प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए राज्य महिला समन्वय समिति ने प्रदर्शन करने का फैसला किया है। सीटू की ऑनलाइन मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सीटू जिला प्रधान बिजनेश राणा ने कहा कि सभी कामकाजी महिलाएं और परियोजना वर्कर 11 सितंबर को करनाल के फव्वारा पार्क में एकत्रित होंगी और प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन
इंद्री। नगर पालिका और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल और आंदोलन को कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिला है। बुधवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन बुढनपुर और कर्मचारी नेता बुधराम ने कहा कि 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में हड़ताली कर्मचारियों की महापंचायत आयोजित की जाएगी। संवाद

इंद्री हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते डा. सुनील पंवार। संवाद

इंद्री हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते डा. सुनील पंवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed