{"_id":"686c6774c96bf2d2b802db76","slug":"saints-work-to-unite-the-society-yogendra-rana-karnal-news-c-18-knl1008-686607-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत समाज को जोड़ने का करते हैं काम : योगेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत समाज को जोड़ने का करते हैं काम : योगेंद्र राणा
विज्ञापन
श्री सतगुरु शांति दास महाराज की याद में मूनक में आयोजित हुआ संत सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। सतगुरु शांति दास महाराज की याद में श्री सत प्रेमदास दास आश्रम में संत सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धुनी दास महाराज ने भजन सुनाए और उपदेश दिए। असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने आश्रम में लंगर हाॅल बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि संत समाज को जोड़ने व एक माला में पिरोने का काम करते हैं।
विधायक ने कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अनेक प्रकार की बुराइयों से दूर रहता है। समाज में फैल रहे नशे से भी दूर रहते हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा दिनभर चलता रहा। विभिन्न संतों ने लोगों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए धर्म के मर्यादित मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आश्रम की इस सेवा के लिए संत धूनी दास महाराज ने विधायक योगेंद्र राणा का आभार प्रकट किया और उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में सतगुरु श्री गुरु रविदास महाराज का स्वरूप भेंट किया। संत सम्मेलन के दौरान प्रसिद्ध समाजसेवी प्रवीण राणा, एसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश , डॉ नपी सिंह राणा, अक्षय राणा युवा अध्यक्ष राजपूत महासभा, अनिल राणा,अमित राणा सालवन, दलबीर ढांडा पंच, सुभाष गोरिया, सजीव, बिजेंदर दास साहिब जालंधर, सुरेंद्र दास, सतनाम दास, धनपत दास अन्य संत मौजूद रहे।