फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sainik School entrance exam on 28th January

Karnal News: सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sainik School entrance exam on 28th January
- एनटीए ने परीक्षा तिथि बदली, पहले 21 जनवरी को होनी थी परीक्षा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब 28 जनवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। एजेंसी की ओर से परीक्षा तिथि में फेरबदल भी किया गया है। पहले परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित होनी थी।

विदित हो कि दिसंबर माह में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, पहले 16 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 दिसंबर किया गया। यदि आवेदन फार्म में कोई त्रुटि रह गई हो तो उम्मीदवार 24 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक सुधार के साथ सही दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं। सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए देशभर से विद्यार्थी आवेदन करते हैं। स्कूल में कक्षा छठी और नौवीं में ही प्रवेश दिया जाता है। एनटीए की ओर से देश भर में 186 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


दाखिले के लिए योग्यता मानदंड
- कक्षा छह में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का 5वीं पास होना जरूरी है। आयु 10 से 12 साल के बीच होना चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च, 2024 के हिसाब से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 31 मार्च, 2024 को 13 से 15 साल के बीच होना चाहिए।

पेपर पेन मोड में होगी परीक्षा

कुंजपुरा सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने बताया कि परीक्षा पेपर-पेन मोड में आयोजित की जाती है। कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 300 नंबर की होती है जिसमें चार विषय गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता (इंटेलिजेंस) से प्रश्न पूछे जाते हैं। गणित से 50 प्रश्न और भाषा, बुद्धिमत्ता और सामान्य ज्ञान से 25-25 सवाल होते हैं। कक्षा नौ के लिए 400 नंबर की परीक्षा होती है, जिसमें गणित से 50 प्रश्न और अंग्रेजी, बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से 25-25 प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed