{"_id":"58334d9e4f1c1bb404b3a7c9","slug":"sadhvi-deva-thakur-rade-on-many-places-find-many-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी, मिले अहम सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी, मिले अहम सुराग
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Tue, 22 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में अदालत में सरेंडर करने वाली साध्वी देवा ठाकुर को लेकर सिटी थाना पुलिस ने सोमवार को भी कई ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को आरोपियों व हथियारों को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द काबू कर हथिायर बरामद कर सकती है। वहीं, सीआईए की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि एक-दो दिन में पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
बता दें कि शादी समारोह में हवाई फायर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में साध्वी पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। वहीं साध्वी ने अदालत में सरेंडर किया था। पुलिस ने साध्वी को पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है और दर्जनों स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। सोमवार को साध्वी को लेकर पुलिस ने कुछ अहम ठिकानों पर छापेमारी की और उसके कुछ साथियों के बारे में अहम सुराग जुटाए।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपियों का जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही हथियारों को लेकर पुलिस के पास पुख्ता रिपोर्ट हैं। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस साध्वी का पांच दिन का रिमांड पूरा होने से पहले ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी। बता दें कि साध्वी का रिमांड 23 को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में सिटी थाना पुलिस ने बताया कि साध्वी की निशानदेही पर छापेमारी से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को हथियारों समेत काबू करेगी।