{"_id":"679a8cfd24450889fb00d702","slug":"sacrifices-made-in-havan-on-mauni-amavasya-karnal-news-c-18-knl1008-570074-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मौनी अमावस्या पर हवन में दी आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मौनी अमावस्या पर हवन में दी आहुतियां
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर हवन में दी आहुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री कृष्ण गोशाला में मौनी अमावस्या पर आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की। यजमानों के रूप में राजेश गोयल, डॉ. केएस झझोलिया, अरुण गुप्ता, रामकुमार गुप्ता व डॉ. एसके गोयल ने शिरकत की।
गोशाला में स्थापित मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डलवाईं। इस अवसर पर गोवंश की आरती उतारी और पूजा की। गुड़ और चारा खिलाकर गायों की सेवा की गई।
श्री कृष्ण गोशाला के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन पितृ धरती पर आते हैं। महाकुंभ में स्नान के साथ पितरों का तर्पण और दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार तय की गई अमृत स्नान की तिथियां अत्यंत शुभ और पुण्यकारी मानी जाती हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान से सभी पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. एसके गोयल ने शहरवासियों से आह्वान किया कि अमावस्या और पूर्णिमा के अवसर पर गोशाला के देवधाम में हवन करने पहुंचें। इससे संपूर्ण समाज को आध्यात्मिक और सामाजिक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, गुरदयाल अग्रवाल, अजय सैनी, संजय बत्तरा, विवेक अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, सचिन गर्ग, बलबीर लाठर और दुलियाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।