फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rural Chowkidars warned of agitation if their demands are not met

Karnal News: ग्रामीण चौकीदारों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rural Chowkidars warned of agitation if their demands are not met
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। वीरवार को ग्रामीण चौकीदार सभा की खंड स्तरीय बैठक संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें महासचिव कलीराम ने कहा कि सरकार एक तरफ चौकीदारों को प्रशासन की आंख, कान, नाक कहकर सम्मान देती है, दूसरी ओर उन्हें नाममात्र मानदेय देकर उनके परिवारों को दयनीय हालात में जीने को मजबूर कर रही है।

यही कारण है कि आज प्रदेश में सरकार के प्रति चौकीदारों में भारी असंतोष है जिसके लिए सभा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 30 जुलाई को रोहतक के प्रभात भवन में बुलाई गई है, जिसमें भविष्य के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। महासचिव कलीराम ने कहा कि सरकार ग्रामीण चौकीदारों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत का समय तक नहीं दे रही है, जिससे यह साफ है कि सरकार चौकीदारों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सभा ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो चौकीदार संगठन बड़े आंदोलन की राह पर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed