फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rules were flouted and the responsible were unaware

Karnal News: धूल में उड़ीं नियमों की धज्जियां, जिम्मेदार बेखबर

Sun, 01 Dec 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 01 Dec 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Rules were flouted and the responsible were unaware
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप चार लागू किया गया है लेकिन ग्रैप चार के नियमों की धज्जियां धूल में उड़ रही। जिला प्रशासन ग्रैप चार के नियमों को लागू कराने के लिए सख्ती का दावा कर रहा है। प्रशासन का कहना है टीमें नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगा रही हैं लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है।
जिले में जगह-जगह धूल उड़ रही है। फैक्ट्रियों, राइस मिलरों की चिमनियां काला धुंआ उगल रही हैं। निर्माणाधीन इमारतों का भी काम चल रहा है। निर्माण सामग्री भी खुले में पड़ी है। कहीं पर भी पानी का छिड़काव नहीं हो रहा। जगह-जगह कूड़ा कर्कट में आग लगाई जा रही है। हालांकि जिले का एक्यूआई शनिवार को 139 दर्ज किया गया लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

 प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए विभाग की ओर से अभी तक 11 फैक्ट्रियां व 12 जगहों पर डीजल से चलने वाले जनरेटरों को सील किया है। जिन पर करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग का दावा कि कि जिले में अलग-अलग जगहों पर 16 स्मॉग गन लगाई गई हैं। वहीं दूसरी ओर यमुना क्षेत्र में माइनिंग का खेल चल रहा है। विभाग की ओर से माइनिंग को बंद करने के निर्देश है लेकिन रात को रेत से भरे हुए डंपर सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। निर्देश के बावजूद भी माइनिंगका काम बंद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की दबिश के बाद भी नहीं हटी निर्माण सामग्री
सेक्टर-4 चौक के समीप खाली मैदान में निर्माण सामग्री रेत, बजरी, मिट्टी, काॅरसेंट आदि के ढेर लगे हैं। हवा चलने पर वहां धूल उड़ी रहती है। इसे हटाने के लिए प्रदूषण कंट्रोल विभाग की ओर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को नोटिस भी दिया था, इसके बाद शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने वहां दबिश दी थी। इसके बावजूद निर्माण सामग्री वहां से नहीं हटी। शनिवार को भी निर्माण सामग्री के ढेर ऐसे ही लगे थे। खानापूर्ति के लिए उन ढेरों पर छोटे छोटे कपड़े डाले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed