फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rules ignored, scools opens

नियमों की अवहेलना, खुले रहे स्कूल

Thu, 28 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Thu, 28 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
लेकिन जिले के कई स्कूलों ने विभाग के नियमों को की अवहेलना कर स्कूल खोले। बुधवार को शहर के कई स्कूल खुले मिले। यहीं नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी प्राइवेट स्कूलों में कक्षाएं लगी। हालांकि विभाग के इस निर्णय से सीबीएसई बोर्ड से संबंधित स्कूलों में चल रहे प्रेक्टिकल व प्री बोर्ड परीक्षाओं को शेड्यूल बिगड़ गया है। वहीं विभाग द्वारा भी निर्देश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय द्वारा 25 जनवरी को प्रदेशभर के स्कूलों को निर्देश जारी कर स्कूल 27 से 31 जनवरी तक पांच दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। लेकिन बुधवार को शहर के कई स्कूल खुले रहे। कई स्कूलों के पास विभाग का संदेश न मिलने की वजह से भी कक्षाएं लगी। बच्चों को स्कूल जाकर फिर घर लौटना पड़ा। अमर उजाला की टीम ने जब शहर के स्कूलों का दौरा किया तो कई स्कूल खुले मिले। सदर बाजार स्थित श्री रधुनाथ हाई स्कू ल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल व ग्रामीण क्षेत्र में जेके इंटरनेशनल स्कूल खुले मिले। जब टीम ने उनसे बात की तो उन्होंने विभाग से किसी प्रकार की सूचना न मिलने की बात कही। हालांकि बाद में श्री रघुनाथ पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा शिक्षाधिकारियों से बातचीत करने के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों का परीक्षा शेड्यूल बिगड़ा
शिक्षा निदेशालय की ओर से घोषित छुट्टियों की वजह से सीबीएसई स्कूलों के बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल बिगड़ गया है। इन दिनों स्कूलों में प्री बोर्ड व प्रेक्टिकल की परीक्षाएं चल रही थी। लेकिन छुट्टियों की वजह से स्कूलों की परीक्षाओं को शेड्यूल बिगड़ गया है। सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के प्रधान राजन लांबा ने कहा कि विभाग द्वारा अत्यधिक ठंड को मद्देनज़र रखते हुए छुट्टियां घोषित की थी। लेकिन अब मौसम में बदलाव आया है, तो अब विभाग को स्कूल खोलने के निर्देश देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय द्वारा सर्दी को देखते हुए पांच दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। विभाग द्वारा सभी स्कूलों के मुखिया को निर्देश जारी कर 31 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जो स्कूल नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  - आशा मुंजाल, जिला शिक्षाधिकारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed