फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   RSS performed arms worship and took out a procession on the birth centenary.

Karnal News: जन्मशताब्दी पर आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, निकाला पथ संचलन

Fri, 03 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 03 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
RSS performed arms worship and took out a procession on the birth centenary.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस साल अपनी जन्म शताब्दी मना रहा है। दशहरा से विभिन्न कार्यक्रम और पथ संचलन की शुरुआत की गई है। वीरवार को सेक्टर-12 के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया। पूर्ण गणवेश में कार्यकर्ताओं ने घोष और वाद्य यंत्रों के साथ नगर में पथ संचलन निकाला। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार यादव रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर दास ने मुख्य वक्ता के रूप में संदेश दिया। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने शाखा लगाई और ध्वज प्रणाम किया। मुख्य वक्ता रामेश्वर दास ने सभी को दशहरे और संघ के 100 वर्ष पूरे होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। हमने देवी दुर्गा की उपासना और अलग-अलग नौ दिन देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1925 से हमारी 100 साल की यात्रा अखंड रही है। परिस्थितियां बदलती रही लेकिन हमारा कार्य अनवरत चलता रहा। संघ पर अनेक प्रतिबंध भी लगे, महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगा। हमले भी हुए लेकिन सांच को आंच नहीं आती। तत्कालीन सरकार ने कपूर कमीशन बनाया जिसने संघ को बेकसूर बताया, साथ ही कोर्ट का भी फैसला आया कि महात्मा गांधी की हत्या में संघ का कोई हाथ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजाद भारत मे संघ के स्वयंसेवकों को सत्याग्रह करना पड़ा तब संघ से प्रतिबंध हटाया गया। विदेशी शक्तियां भारत को झुकाना चाहती हैं इसके लिए हमें स्वदेशी को अपनाना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा। राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए हम सब मिलजुल कर कार्य करें।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार यादव ने कहा की संघ ने जितना कार्य समाज, राष्ट्र और उसके निर्माण में किया है। उसके लिए इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हमारी आयु बढ़ती है हमें और अच्छे के लिए प्रयास करने चाहिए। समाज में कोई ऊंचा नीचा या छोटा बड़ा नहीं है। इस भावना को जब हम लेकर चलेंगे तो देश और समाज भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूरा होने पर अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में जिला संघ चालक डॉ भरत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed