{"_id":"5f5fdca98ebc3efbc85d9365","slug":"robin-lost-his-life-karnal-news-knl441894112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद की हत्या करना चाहते थे रोबिन को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद की हत्या करना चाहते थे रोबिन को मार डाला
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी रोबिन की हिट एंड रन मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसमें खुलासा हुआ है कि आरोपी पैसे के लेने-देन को लेकर अरविंद को टक्कर मारने आये थे, लेकिन राबिन की जान चली गयी। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धारा भी जोड़ दी है।
याद हो कि 10 सितंबर की रात करीब सवा 11 बजे माडल टाउन निवासी और डेयरी संचालक का बेटा 23 वर्षीय रोबिन और अरविंद सेक्टर-13 में घूमने निकले थे। हरियाणा नर्सिंग होम से न्यू हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-13 की तरफ आते समय एक कार चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें रोबिन की मौत हो गई थी और अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। 12 सितंबर को रोबिन के पिता और कालोनी वासियों ने सेक्टर-13 पुलिस चौकी पर आरोपी को पकड़ने के लिए प्रदर्शन किया था। साथ ही एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। एसपी ने जांच सीआईए-वन को सौंपी थी। सीआईए वन पुलिस ने मामले में शक के आधार पर नीरज और गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूत्रों का दावा है कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे गाड़ी में बैठे थे, लेकिन गाड़ी राजू बठला चला रहा था। पुलिस सूत्रों का ये भी दावा है कि तीसरे मुख्य आरोपी राजू बठला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। संभावना है कि पुलिस मंगलवार को इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। नये तथ्य सामने आने के बाद देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 302 और 120बी भी जोड़ दी है, जबकि इससे पहले सड़क हादसा दिखाया गया था।
लेन-देन को लेकर अरविंद से थी रंजिश
मृतक युवक के पिता सतीश नागपाल ने बताया कि उन्हें पता चला है कि अरविंद का पड़ोस के एक युवक के साथ लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसका बदला लेने के लिए उसने अरविंद को टक्कर मारी, लेकिन साथ में चल रहे रोबिन की मौत हो गई। बताया कि आरोपी ने दोस्तों के साथ वारदात को हत्या के इरादे से अंजाम दिया है। कालोनी वासियों ने भी परिजनों के साथ मिलकर चौकी, थाना व एसपी कार्यालय में जाकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
सीआईए पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक-एक करके कड़ी जुड़ती गई। फुटेज के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुगल कैनाल की तरफ आये और यहां से गुरु हरिकृष्ण स्कूल से होते हुए सेक्टर-13 और फिर लघु सचिवालय के सामने से होते हुए सेक्टर-12 में जाट धर्मशाला के सामने से जीटी रोड की तरफ निकल गए।
-मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, उसी आधार पर जांच चल रही है। पुलिस कुछ युवकों से पूछताछ भी कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-दीपेंद्र राणा, इंचार्ज सीआईए-वन