{"_id":"60eb5bea8ebc3e99790f35fd","slug":"robbery-attempet-with-salesman-by-firing-karnal-news-knl76147387","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के सेल्समैनों को गोली मारकर लूटपाट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के सेल्समैनों को गोली मारकर लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन
रविवार रात करीब 11 बजे गांव माजरा के समीप शराब के ठेकों से कैश लेकर बाइक पर लौट रहे दो सेल्समैन पर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सेल्समैनों को गोली के छर्रे तो लगे लेकिन उनकी जान बच गई। शोर शराबा होने पर बदमाश भाग निकले। सेल्समैन के पास मौजूद दो लाख रुपये बदमाश लूटने में असफल रहे। पुलिस जांच कर रही है। घायल एक सेल्समैन को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
शराब ठेकेदार बबलू राणा ने बताया कि उसके दो सेल्समैन रसूलपुर, खेड़ा, व माजरा गांव के शराब ठेकों से करीब 2 लाख कैश इकट्ठा कर नली पार के शराब ठेके की ओर जा रहे थे। दोनों सेल्समेन बाइक पर थे। जब वह माजरा मोड़ के समीप पहुंचे उनके सामने नकाबपोश दो बदमाशों ने अपनी बाइक अड़ा दी और उनके साथ पहले हाथापाई की। इसके बाद बदमाशों ने दो फायर किए। जिसमें एक गोली सेल्समैन को लगते-लगते निकल गई। बल्कि छर्रे उसकी बाजू पर लगे। जब बदमाशों ने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया तो वह नहीं चली। दोनों सेल्समैन बाइक पर सवार होकर माजरा गांव में दौड़ गए। जिससे उनकी जान बच गई।
बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर ट्रक चालक से 50 हजार लूटे
पंजाब के मुक्तसर निवासी ट्रक ड्राइवर जगमीत ने बताया कि वह अपने साथी गुरमीत सिंह के साथ बेसन, दाल लोड करने के लिए शनिवार शाम को गंगानगर से बरेली के लिए चले थे। मेरठ रोड होकर नगला चौक तक पहुंचे थे कि अचानक ट्रक के आगे दो युवकों ने अपनी बाइक सड़क के बीच खड़ी कर साइड में खड़े हो गए। बदमाशों की संख्या सात थी। एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल थी। मैंने गाड़ी रोक ली। पांच बदमाश गाड़ी में चढ़ गए और हम दोनों को नीचे उतार दिया। इसके बाद पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए 52 हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले। बदमाशों के हाथ में तलवारें भी थी। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि ट्रक ड्राइवर से रुपये छीनने का मामला तो एक दिन पहले का है, शराब सेल्समैन पर फायरिंग का मामला रविवार रात का है, दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है। वारदात का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑटो चालक ने पश्चिमी यमुनानगर में लगाई छलांग
आरोप, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी मन्नू को छलांग लगाते देख वहां से चले गए
करनाल। काछवा नहर पुल के समीप मोदीनपुर गांव निवासी एक ऑटो चालक मन्नू ने संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। परिजनों का कहना है कि छलांग लगाने से पहले पुलिस, ऑटो चालक के पास ही खड़ी थी लेकिन पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। मन्नू के जीजा संजू ने बताया कि वह अपने साले मन्नू को तलाशता हुआ नहर तक पहुंचा था कि रविवार रात्रि करीब 11.30 बजे मन्नू का ऑटो नहर के किनारे खड़ा था। जब वह ऑटो के नजदीक पहुंचा तो मन्नू ने नहर में छलांग लगा दी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मचारी भी वहीं थे लेकिन वह मन्नू को नहर में छलांग लगाते देख चले गए। लेकिन मैं मन्नू को बचाने के लिए नहर में कूद गया लेकिन वह नहीं मिला। परिजन देर रात तक नहर में मन्नू की तलाश कर रहे थे। संजू का आरोप है कि पुलिस कर्मी चाहते तो मन्नू को बचा सकते थे लेकिन पुलिस ने सहायता नहीं की। इसकी शिकायत थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।