{"_id":"6b0093d1383717a55e08ff81","slug":"roadways-runs-five-extra-seats-for-kapalmochan-fair-karnal-news-c-245-1-kht1017-158168-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कपालमोचन मेले के लिए रोडवेज ने चलाईं पांच अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कपालमोचन मेले के लिए रोडवेज ने चलाईं पांच अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद
कैथल। कपालमोचन मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने यमुनानगर और कुरुक्षेत्र रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। मेले के लिए शुक्रवार से पांच अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इस रूट पर अब कुल 45 बसों का संचालन होगा। इससे मेले में जाने और लौटने वाले यात्रियों को बसों की सुविधा मिलेगी।
वहीं, खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने कुरुक्षेत्र से फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल रेल चलाई है। यह रेल कैथल से होते हुए राजस्थान के रींगस रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इसका संचालन 22 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा।
-- -- -- --
रात 12:08 बजे कैथल पहुंचेगी खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04745 कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होती है। यह रात 12:08 बजे कैथल रेलवे स्टेशन पहुंचती है और दो मिनट ठहराव के बाद 12:10 बजे रवाना हो जाती है। इसके बाद नरवाना, जींद, जुलाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:50 बजे रींगस पहुंचती है। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद सुबह 6:55 बजे रवाना होकर 8:30 बजे फुलेरा पहुंचती है।
विज्ञापन
वापसी में शाम 5:48 बजे कैथल पहुंचेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 04746 फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 19 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित की जा रही है। यह सुबह 8:50 बजे फुलेरा से रवाना होकर 10:50 बजे रींगस पहुंचती है। निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शाम 5:48 बजे कैथल पहुंचती है। यहां दो मिनट रुकने के बाद 5:50 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती है और रात आठ बजे पहुंचती है।
12 सामान्य श्रेणी के कोच, रिजर्वेशन की जरूरत नहीं
स्पेशल ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी के कोच और दो लगेज कोच सहित कुल 14 डिब्बे लगाए गए हैं। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी की है। इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की से सामान्य टिकट लेना होगा। सीट के लिए रिजर्वेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है।
रेलवे की ओर से हर साल देवउठनी एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुरुक्षेत्र-फुलेरा के बीच इसका संचालन किया गया है। रेल कैथल में रात करीब 12 बजे पहुंचेगी और वापसी में शाम करीब पौने छह बजे पहुंचेगी। -सतीश कुमार, स्टेशन मास्टर
विपुल कुमार रोडवेज यातायात प्रबंधक ने बताया कि कपाल मोचन के मेले को लेकर कुरुक्षेत्र व यमुनानगर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई हैं। पांच अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।