{"_id":"68001a7be573cb6d300518be","slug":"roads-of-sector-13-will-be-strengthened-drainage-will-be-arranged-karnal-news-c-18-knl1008-625668-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सुदृढ़ होंगी सेक्टर-13 की सड़कें, निकासी का होगा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सुदृढ़ होंगी सेक्टर-13 की सड़कें, निकासी का होगा इंतजाम
विज्ञापन
- चार किलोमीटर लंबी छह सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 1.33 करोड़ रुपये
- विधायक और मेयर ने कराई शुरुआत, परियोजना से जुड़ा सूचनापट्ट भी लगवाया
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के सबसे पॉश क्षेत्र सेक्टर-13 की सड़कें सुदृढ़ होंगी। नगर निगम की ओर से क्षेत्र की कुल छह सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। कुल 4.4 किलोमीटर लंबी सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर करीब 1.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगले तीन माह में काम को पूरा करने का लक्ष्य रख गया है।
इसके अलावा क्षेत्र में बरसाती पानी निकासी भी दुरुस्त की जा रही है। इसके लिए नई पाइपलाइन डालने का कार्य भी शुरू किया गया है। इस पर दो महीने में पूरा किए जाने वाले इस कार्य पर 17.32 लाख रुपये खर्च होंगे। बुधवार को विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणू बाला गुप्ता ने दोनों कामों की शुरुआत कराई। इस दौरान मौके पर सूचनापट्ट भी लगवाया गया। ताकि लोगों को परियोजना की जानकारी मिल सके।
विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मौके पर फ्लेक्स बोर्ड भी लगाए गए हैं जिसमें उक्त दोनों कार्यों का पूरा ब्यौरा दर्ज है। इससे आम नागरिक को पता चल सकेगा कि कौन सी कंपनी/ठेकेदार कार्य कर रहा है, कितनी राशि खर्च होगी और किन अधिकारियों की देखरेख में कार्य कराया जा रहा है। इससे और अधिक पारदर्शिता आएगी। गुणवत्ता में कहीं लापरवाही सामने आती है तो मेयर या अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनमत की भावनाओं का सम्मान करते हुए हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ड-10 की पार्षद आशया कुमार, नगर निगम की कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा और कनिष्ठ अभियंता गौरव कुमार मौजूद रहे।