फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads and boundary walls in two illegal colonies demolished.

Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों में सड़कें और चारदीवारी किए ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roads and boundary walls in two illegal colonies demolished.
अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को तोड़ती जेसीबी। विभाग - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। शहरी क्षेत्र में राजस्व संपदा मौजा सरावां में विकसित की जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की। जिला प्रशासन की सहायता से करीब आठ एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनियों में कच्ची सड़कों, नींव और चारदीवारी को तोड़ दिया गया।

जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल और यूएचबीवीएन के एएई धर्मेंद्र यादव ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम भी मौके पर तैनात रही। लोगों को अर्बन एरिया एक्ट के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद विभागीय आदेशों की पालना नहीं की गई और आवश्यक अनुमति लिए बिना कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed