{"_id":"6f90f5cc7a87b46718e16e1a618f14e3","slug":"road-break-in-front-on-rest-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौंडा रेस्ट हाउस के सामने सड़क टूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा रेस्ट हाउस के सामने सड़क टूटी
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे वन पर विश्राम गृह के समीप फोर वे की हालत खस्ता हो चुकी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कहने को तो हाईवे है, लेकिन हालत आम रास्ते से ज्यादा बदतर है। अब हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये नेशनल हाईवे नंबर वन है।
हाईवे पर सड़क निर्माण का कार्य आम रूटीन में चलता रहता है। सड़क बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क निर्माण के बाद कुछ ही दिनों में टूट जाती है। हाईवे पर सड़क का टूटना आम बात हो चुकी है। इसी तरह से शहर से पानीपत की ओर जाने वाली फोर वे पर विश्राम गृह के समीप देखने को मिला है। जो करीब आधा किलोमीटर तक पूरी तरह से टूटा है।
घटिया सामग्री का लगाया आरोप
शहरवासियों का कहना है कि इस हाईवे का निर्माण कुछ माह पहले हुआ था, लेकिन करीब एक माह से सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर सड़क बनाने वाली कंपनी घटिया सामग्री का उपयोग कर रही है। इससे सड़क बार-बार टूट रही है। सरकार को इस प्रकार की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही हाईवे पर अच्छी सामग्री का उपयोग करना चाहिए। युवा बोलेगा मंच के अध्यक्ष जेपी शुुखुपुरा ने कहा कि वे इस मामले को सीएम दरबार में ले जाएंगे।
विज्ञापन
गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
हाईवे कि खस्ता हालत होने से कई जगह पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। दिन रात वाहनों के आवागमन से सड़क से बजरी उखड़ गई है। इससे मोटरसाइकिल चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है और कई बार बजरी के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। अहम बात यह है कि यहां से स्थानीय नेता से लेकर राष्ट्रीय नेता व अधिकारी गुजरते हैं, पर किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। घरौंडा के विधायक हरविंद्र सिंह कल्याण का कहना है कि वे इस मामले को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सामने उठाएंगे और जल्द ही सड़क को ठीक कराया जाएगा।