{"_id":"60e4bd688ebc3e13527abc3e","slug":"ring-road-purchase-and-sale-of-land-stopped-in-23-villages-karnal-news-knl7561234","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड : 23 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड : 23 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त बंद
विज्ञापन
करनाल। जिले के 23 गांवों में अब कुछ समय के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो पाएगी। आगामी आदेशों तक यहां की जमीन की रजिस्ट्री बंद कर दी गई हैं। ये 23 गांव वे हैं, जहां से रिंग रोड निकलनी है। हाईवे निकलने की सूचना से जमीन खरीद को लेकर कालाबाजारी न हो व अधिग्रहण की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके, इसलिए रजिस्ट्री बंद की गई हैं। इन गांवों में करनाल खंड के 10, नीलोखेड़ी खंड के नौ और घरौंडा खंड के चार गांव शामिल हैं। प्रोजेक्ट में करीब 219 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है।
करनाल शहर के बाहर से चारों तरफ से निकलने वाले इस सिक्स लेन हाईवे को रिंग रोड का नाम दिया गया है। भारत माला परियोजना के तहत साढ़े 34 किलोमीटर का यह हाईवे बनेगा। 1750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हाईवे का प्रारूप अगले 30 साल बाद तक के ट्रैफिक लोड और जिले की आबादी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
15 फ्लाईओवर, 20 अंडरपास और छह एंट्री-एग्जिट मिलेंगी
प्रोजेक्ट की तैयार डीपीआर के अनुसार, 60 मीटर चौड़े हाईवे पर करीब 15 फ्लाईओवर बनेंगे। 20 अंडरपास होंगे। गांव के लोगों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत न हो, इसलिए करीब छह जगह से हाईवे पर जाने के लिए एंट्री-एग्जिट कट भी दिए जाएंगे। सितंबर तक कार्य का टेंडर होने के बाद दिसंबर में काम शुरू होगा। 30 माह यानी 2024 तक हाईवे तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
इन गांवों की बंद हुईं रजिस्ट्री
-करनाल खंड के गांव कुंजपुरा, सुभरी, छपराखेड़ा, सुहाना, शेखपुरा, रावंर, गंजोगढ़ी, बड़ौता, कुटेल व ऊंचासमाना।
-नीलोखेड़ी खंड के गांव शामगढ़, दादूपर, झंझाड़ी, कुराली, दरड़, सलारू, टपराना, दनियालपुर व नेवल।
-घरौंडा खंड के गांव खरकाली, झिमरहेड़ी, समालखा व बिजना।
यहां से निकलेगा रिंग रोड
फेज-1 : शामगढ़ के साथ लगते विवान होटल के आस-पास से शुरू होकर गांव दरड़ से नेवल, शेखपुरा, गंजोगढ़ी से होते कुटेल के पास टोल प्लाजा तक जाएगा।
फेज-2 : पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर बनी सड़क जो कैथल रोड को क्रॉस करती आगे बड़ौता गांव तक जाएगी और वहां से खरकाली, झिमरहेड़ी होते एनएच-44 को क्रॉस करते हुए दरड़ के पास मिलेगा।
हाईवे निकलने की सूचना से अक्सर जमीन की खरीद-फरोख्त शुरू हो जाती है। इससे किसी गरीब का नुकसान न हो, इसलिए रिंग रोड में शामिल 23 गांवों की रजिस्ट्री बंद की गई है। जब तक प्रोजेक्ट की एलाइनमेंट या नोटिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक यहां रजिस्ट्री भी नहीं होगी। -निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।