फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ring and 1.25 lakh rupees snatched from young man after beating him, serious

Karnal News: मारपीट कर युवक से अंगूठी व सवा लाख रुपये छीने, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Ring and 1.25 lakh rupees snatched from young man after beating him, serious
करनाल। नसीबपुर कॉलोनी में बने दफ्तर में सो रहे एक युवक पर देर रात करीब डेढ़ बजे पांच-छह युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। वहीं युवक के हाथ से सोने की अंगूठी व जेब से सवा लाख रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दादुपुर रोडान निवासी सुरेश कुमार ने रामनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दफ्तर मैहता फार्म के पीछे मछली फार्म के पास नसीबपुर कॉलोनी में है। दो सितंबर की रात वह अपने दफ्तर में ही सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे दरवाजे खटखटाने की आवाज आई तो उसने उठकर दरवाजा खोला तभी एक साथ पांच-छह युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस थे। हमलावरों में वह एक युवक को जानता है। उसका नाम राहुल उर्फ मोंटी है। जो मछली फार्म के पास कॉलोनी में ही रहता है। इस हमले के दौरान उसके हाथ में दो अंगूठी व सवा लाख रुपये के करीब की नकदी थी। जो आरोपियों ने उससे छीन ली और मौके से फरार हो गए। रात को उसके साथ उसे नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर गए। जिसके बाद उसे वहां से रेफर कर दिया। अब उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed