फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Retired employees staged a sit-in in front of the mini secretariat

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के समक्ष दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Retired employees staged a sit-in in front of the mini secretariat
करनाल। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पुरानी पेंशन नीति को लागू करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के समक्ष तीन घंटे धरना देकर रोष जताया। जिला राजस्व अधिकारी को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ के राज्य उपप्रधान वाईपी यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें वर्ष 2006 से कर्मचारियाें की पेंशन बंद करके अन्याय कर रही हैं। सरकारों में शामिल रहे जनप्रतिनिधियों ने अपनी पेंशन बरकरार रखी लेकिन कर्मचारियों की पेंशन समाप्त कर दी। राज्य सचिव कृपाल सिंह व संगठन सचिव ऊधम सिंह राठी ने मांग की कि बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी की जा। डीए की किस्त जल्द से जल्द प्रदान की जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए व कम्युटेशन की कटौती 15 साल की बजाय 12 साल में होनी चहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जयभगवान शर्मा, बलराज सिंह, दुलीचंद चौहान, धीरज सिंह रावत, मलकीत सिंह, सुशील गुर्जर, शारदा, सियानंद प्रोचा, जोगीराम, सेवाराम, कश्मीरी लाल, लाभ सिंह, तेलूराम, हुकम सिंह राणा, रामचंद्र, ताराचंद सैनी, फकीरचंद, शमशेर सिंह नरवाल, सुरेश मिश्रा, काका राम, राजपाल सिंह, लाभ सिंह, अनूप सिंह चौहान, गुरदयाल सिंह व गुरनाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed