फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Resolve every complaint on time

Karnal News: तय समय पर करें हर शिकायत का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Resolve every complaint on time
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर शनिवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने जिला सचिवालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीजीपी ने कहा कि हर शिकायत का समाधान तय समय में किया जाए। उन्होंने जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर गंभीरता से कार्य किया जाए। साथ ही संपत्ति विरुद्ध मामलों में ठोस कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी की बैठक तीन चरणों में हुई। पहले एसपी, फिर डीएसपी और अंत में एसएचओ स्तर के अधिकारियों से चर्चा की गई। डीजीपी सुबह से जिला सचिवालय के सेक्टर-12 स्थित सभागार में मौजूद रहे। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति, थानों में दर्ज शिकायतों का निपटारा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed