{"_id":"e113a6772135648c580742fe5051ee81","slug":"resolution-to-stop-infanticide-on-nava-durga","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा नवमी पर भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा नवमी पर भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 13 Oct 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में मां के जयकारों और महामाई के गुणगान के बीच रात भर हजारों श्रद्धालु शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर के विशाल भगवती जागरण में जमे रहे।
सूफी गायक सरदूल सिकंदर, टीवी आर्टिस्ट पीयूषा कैलाश अनुज की जोड़ी और लवली रामपाल के भक्ति प्रधान गीत-संगीत में श्रद्धालु भावविभोर दिखे और झूमते थिरकते रहे। रविवार सुबह अंतिम नवरात्र पर जागरण का भोग पड़ा और इसके पश्चात दोपहर को अखंड भंडारे के साथ शक्तिपीठ में पिछले दिनों से जारी नवरात्रोत्सव का विधिवत रूप से समापन हुआ।
शनिवार को श्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ में दुर्गाष्टमी के अवसर पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ.रामप्रकाश की धर्मपत्नी डॉ.विजय लक्ष्मी ने परिवार सहित शिरकत कर मां भद्रकाली की ज्योति प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान पीठ अध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाया और सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। विशाल भगवती जागरण के दौरान पहली बार पृथ्वीलोक पर स्थापित मां भगवती के 52 शक्तिपीठों की प्रतीक स्वरूप 52 पवित्र ज्योत प्रज्वलित की गईं, जिनका 52 परिवारों ने पूजन किया।
जागरण में पंजाब से आए गायक सरदूल सिकंदर, हरियाणा के लवली रामपाल और दिल्ली से आए पीयूषा-कैलाश अनुज ने अपनी मधुर आवाज से माता रानी का गुणगान किया। जागरण में मां भद्रकाली और भगवान शिव की सुंदर झांकी और शिव तांडव के अलावा कृष्णलीला जैसी सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। वहीं जागरण में माता रानी की भेंटेें सुन कर भक्तजन रात भर झूमते रहे।
जागरण के दौरान मंच संचालन दिवांशु शर्मा ने किया। इस दौरान आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजियां का दृश्य मन को मोह लेने वाला था। पूरा पंडाल मां के भक्तों से खचाखच भरा। रविवार के दिन गाजियाबाद निवासी उर्मिल गोयल, ओमप्रकाश गोयल, अर्चना गोयल और अनुराग गोयल द्वारा अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शक्तिपीठ में एलसीडी पर जागरण देखा
जागरण स्थल पर भारी भीड़ होने के कारण यहां स्थान न मिलने पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ शक्तिपीठ में लगाए गए एलसीडी के आगे लगी दिखी।
मां के सुंदर दरबार पर लगी रही टकटकी
शनिवार से रविवार नवमी तक शक्तिपीठ में हाजिरी लगाने वालों का सिलसिला जारी रहा। सुंदर दरबार में सजा मां भगवती के पवित्र स्वरूप मां के अनन्य भक्त मंत्र मुग्ध होकर टकटकी लगाए रहे।