{"_id":"67fad6fcfcd83ea19006dc5c","slug":"remove-bangles-and-rings-by-smelling-intoxicants-karnal-news-c-18-knl1008-622611-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशीला पदार्थ सुंघाकर निकाले कड़े और अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशीला पदार्थ सुंघाकर निकाले कड़े और अंगूठी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाजार में गई एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन ठग उसके गहने ले गए। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में अंसल टाउन निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने काम से बाजार गई थी। गुड मंडी के गेट पर उसे दो युवक मिले। वह उससे बात करने लगे। इसी बीच उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद दोनों युवक उसे ई-रिक्शा में बैठाकर सेक्टर-14 के पार्क में ले गए। वहां उन्होंने उसके हाथों से सोने के दो कड़े करीब आठ तोला और एक अंगूठी आधे तोले की निकलवा ली। इसके बाद वहां उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को बुलाया और चले गए। उसे बाद में पता चला कि वे तीनों व्यक्ति उसके गहने ले गए हैं।