फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relief to farmers, weather will remain dry till 22nd

Karnal News: किसानों को राहत, 22 तक खुश्क रहेगा मौसम का मिजाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Relief to farmers, weather will remain dry till 22nd
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। धान की कटाई में लगे किसानों और दिवाली का त्योहार मनाने में लोगों को मौसम की ओर से राहत रहेगी, क्योंकि दिवाली तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में शुक्रवार को ही वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके कारण दिन के समय भी तेज गर्मी का अहसास हुआ, हालांंकि रात्रि का तापमान अभी 18 डिग्री सेल्सियस है।
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज खुश्क है। यही कारण है कि किसान खेतों में तैयार खड़ी फसल की कटाई में रात दिन जुटे हैं। मंडियों में धान की आवक छह लाख क्विंटल रोजाना से अधिक हो रही है। धान की कटाई करीब 70 प्रतिशत तक हो चुकी है लेकिन अभी कई क्षेत्रों में खेतों में धान खड़ा है। हवा में अभी भी नमी की मात्रा अधिक है, जिसके कारण शरीर पर तेज धूप का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को भी सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो वीरवार से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन के दौरान शुक्रवार को तेज गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 22 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed