फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Red zone declared on Chief Minister's arrival, ban on drones

Karnal News: मुख्यमंत्री के आगमन पर रेड जोन घोषित, ड्रोन पर भी पाबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Red zone declared on Chief Minister's arrival, ban on drones
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री के करनाल आगमन को लेकर पुलिस पूरी तैयारी में जुटी है। शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर रेड जोन घोषित किया गया। इसके अलावा उड़ने वाले ड्रोन पर भी पाबंदी लगाई गई। इसके अलावा शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। 900 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करनाल में दो दिन का दौरा है। वह 16 मई को भी करनाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थलों के आसपास के एरिया को रेड जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम के चारों तरफ एक किलोमीटर दूरी के जोन में ड्रोन व ड्रोन जैसे मानव रहित हवाई वाहनों के उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई भी व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डबवाली में हुआ विरोध
सिरसा के डबवाली में रविवार को मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मिलने का प्रयास किया था मगर पुलिसकर्मियों ने उनको मुख्यमंत्री से मिलने से रोका। जिस पर किसान नाराज हो गए। विरोध करने पर पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। इस दौरान दौरान किसानों पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed