फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Record surge in prices of Basmati, price beyond 6100

बासमती की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, कीमत 6100 के पार

Fri, 08 Nov 2013 09:47 PM IST
तरावड़ी
तरावड़ी Updated Fri, 08 Nov 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
Record surge in prices of Basmati, price beyond 6100
तरावड़ी में बासमती धान के दाम 6100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच चुके हैं। पूसा-1121 ने भी वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को 175 रुपये प्रति क्विंटल छलांग मारी। बासमती के दाम 6105 रुपये प्रति क्विंटल होने से किसान की हालत हरियाणा की कहावत ये दिन जाइयो ना और दिन आइयो ना जैसी बन गई है।
विज्ञापन


ठीक इसके विपरीत घाटे के डर से अधिकतर स्थानीय राइस मिलर्स ने बासमती की खरीद से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब बासमती धान की खरीदारी विदेशी व्यापारी ही कर रहे हैं, जिन्होंने इस बार स्थानीय स्तर पर चावल मिलिंग के लिए राइस शेलर ठेके पर लिए हैं। इनमें सऊदी अरब की कई कंपनियां शामिल हैं। यह भी जानकारी मिली है कि यह विदेशी कंपनियां आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बासमती धान खरीदने के लिए तैयार बताई जा रही है और बासमती धान के दामों में तेजी लाने में भी इन विदेशी कंपनियों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


स्थानीय राइस मिलर्स का खरीद से हाथ पीछे खींचने के तर्क है कि आज मंडी से जो बासमती छह हजार रुपये से ऊपर बिक रही है और पूरे प्रोसेस के बाद इसका चावल 115 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से तैयार होगा, जिसे खरीदने के लिए शायद ही उपभोक्ता आगे आएं लेकिन स्थानीय राइस मिलर्स पूसा 1121 को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अभी उसके दाम बासमती के मुकाबले ठीक चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बासमती के दामों में लगातार आ रहे उछाल से चावल उद्योग के जानने वाले भी सकते में है क्योंकि उन्हें इस भाव खरीद करने के बाद क्या परिणाम होंगे, यह गणित समझ में नहीं आ रहा। किसान को बासमती धान का मूल्य बेशक रिकॉर्ड तोड़ मिल रहा हो लेकिन यह बात भी साफ  है कि बासमती चावल अब आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। इस तरह लगातार बासमती धान के दामों में इजाफा हो रहा है।

इससे लग रहा है कि चावल तैयार होने के बाद इसके दाम 125 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा रहने वाले हैं जो कि अभी तक 70 से 75 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। उसके मुकाबले काफी अधिक होगा और महंगाई की पहले से मार झेल रहे लोगों द्वारा इसे सहन कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा, क्योंकि सीधा सा गणित है कि धान से चावल तैयार होने की पूरी प्रक्रिया में धान के मुकाबले चावल आधा निकलता है।


बासमती के दाम बढ़ने से आम लोगों के बीच 1121 व सरबती चावल की मांग बढ़ने की संभावना है क्योंकि यह दोनो किस्में आम आदमी की पहुंच में है। इनके दाम भी 50 रुपये से 80 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहने की संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed