फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Record broken, highest in 10 years and double the result from 2015

Karnal News: टूटा रिकाॅर्ड, 10 साल में सर्वाधिक और 2015 से दोगुना परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Record broken, highest in 10 years and double the result from 2015
- प्रदेश में भी सुधरी जिले की स्थिति, 11वें से नौवें पायदान पर आया, गत वर्ष तक लगातार दो साल दिए टॉपर
विज्ञापन

- 87.99 फीसदी बच्चे पास, पिछली बार से 4.49 प्रतिशत ज्यादा
- 48.56 फीसदी परीक्षार्थियों को ही 2015 में मिली थी सफलता

गगन तलवार

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम ने 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। नकल रहित परीक्षाओं के बाद अब तक का सर्वाधिक परीक्षा परिणाम आया है। वर्ष 2015 के परिणाम पर नजर डालें तो इस बार परिणाम तब से दो गुना से ज्यादा है। वहीं प्रदेश स्तर पर भी करनाल जिले की स्थिति सुधरी है।

इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 87.99 प्रतिशत रहा है। जोकि पिछली बार से 4.49 प्रतिशत ज्यादा है, 2023 में 83.50 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था। वहीं 2015 में जिले का परीक्षा परिणाम सबसे कम महज 48.56 प्रतिशत ही रहा था, जोकि इस बार के आधे से भी कम है। प्रदेश स्तर पर स्थिति देखें तो 87.99 प्रतिशत के साथ करनाल जिले प्रदेश में नौवें पायदान पर है। जबकि 2023 में करनाल 11वें और 2022 में 12वें पायदान पर था यानी प्रदेश स्तर पर भी जिले का पासिंग प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन


इस बार बोर्ड की ओर से नई शिक्षा नीति के प्रारूप का पालन करते हुए टॉपर घोषित नहीं किए गए हैं। जबकि पिछले दो वर्ष में लगातार करनाल जिला प्रदेश स्तर पर टॉपर दे रहा था। हर बार प्रदेश के टॉप-3 में करनाल के विद्यार्थी जगह बना रहे थे। खास बात यह भी है कि परीक्षा संपन्न होने के 28वें दिन बोर्ड ने परिणाम घोषित किया है। जबकि हर बार परीक्षा संपन्न होने के 40 से 50 दिनों बाद परिणाम जारी होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्ष्य से 5.51 फीसदी कम रहा परिणाम

शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बार करनाल जिले को 93.50 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने का लक्ष्य दिया गया था, जोकि पिछली बार से 10 फीसदी अधिक है। लेकिन विद्यार्थियों की मेहनत से यह प्रतिशत थोड़ा ही बढ़ा है, लक्ष्य से 5.51 फीसदी परिणाम कम रहा है। वहीं गत वर्ष बोर्ड ने 97 प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य दिया था, विद्यार्थियों का प्रदर्शन कम रहा था, इसलिए इस बार यह लक्ष्य पिछली बार के लक्ष्य से करीब साढ़े तीन प्रतिशत घटाया है।




जसमती और कृति ने किया था नाम रोशन

ओवरऑल देखें तो पिछले नौ सालों से धीरे-धीरे परीक्षा परिणाम सुधरा भी है। बोर्ड की प्रदेश की टॉप-3 की सूची में भी गत वर्ष लगातार करनाल ने दूसरी बार अपना नाम दर्ज किया था। जबकि 2022 से पहले पिछले सात सालों से करनाल का कोई भी विद्यार्थी इस सूची में शामिल नहीं हुआ। 2022 में बस्तली की बेटी कृति कला संकाय में तृतीय रही। जबकि 2023 में कॉमर्स संकाय की जसमीत ओवरऑल प्रदेश में द्वितीय है।

किस वर्ष कितना रहा परिणाम

वर्ष
परिणाम (प्रतिशत में)

2024
87.99

2023
83.50

2022
87.62

2021
100

2020
83.79

2019
74.86

2018
63.95

2017
62.51

2016
50.02

2015
48.56

(2021 में बिना परीक्षा सभी पास हुए थे।)



----

इन जिलों से रैंकिंग में पीछे है करनाल

रैंक
जिला
परिणाम

01.
महेंद्रगढ़
92.99

02.
चरखीदादरी
92.33

03.
झज्जर
90.14

04.
जींद
90.07

05.
पंचकूला
89.68

06.
कुरुक्षेत्र
88.79

07.
कैथल
88.78

08.
पानीपत
88.60

09.
करनाल
87.99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed