फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rapid Action Force will inspect riot prone areas

Karnal News: दंगा संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी रैपिड एक्शन फोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rapid Action Force will inspect riot prone areas
138...थाना शहर में मौजूद आरएएफ की टीम
करनाल। गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रदेश में दंगा संभावित क्षेत्रों में अपराध की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। ताकि जरूरत पड़ने पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके लिए करनाल में भी रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी पहुंची है। परिचित अभ्यास गतिविधि के तहत 23 अगस्त तक चलने वाले छह दिवसीस कार्यक्रम में फोर्स जिले के 15 थाना क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


सोमवार को पहले दिन पुलिस लाइन पहुंचने के बाद टीम ने सबसे पहले थाना शहर क्षेत्र का निरीक्षण किया। सह कमांडेंट सतीश कुमार ने बताया कि टीम प्रत्येक थाना क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस दौरान पैदल मार्च करके आमजन से भी मुलाकात की जाएगी। गृह मंत्रालय की ओर से निर्धारित प्रारूप में इनपुट जुटाया जाएगा। इस दौरान पूर्व में घटित हुए दंगों व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा आमजन से भविष्य में संभावित दंगों के बारे में व अन्य गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और आमजन में सामजस्य स्थापित करना है। जिससे कि भविष्य की सभावित चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सके। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि संभावित दंगा क्षेत्र में पहुंचने के लिए दिल्ली से आने में टीम को कितना समय लगेगा। पहले दिन की गतिविधि में निरीक्षक देवकरण मीणा, उप निरीक्षक पवन कुमार और कबुल खास तौर पर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed