{"_id":"461f14b78de644205a8972dee819784a","slug":"rape-accused-brought-to-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":" गैंगरेप के आरोपियों को लेकर पुलिस टीम पानीपत रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के आरोपियों को लेकर पुलिस टीम पानीपत रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के अपहरण और फिर पानीपत में गैंगरेप के आरोप में रिमांड पर चल रहे आरोपियों को लेकर महेश नगर पुलिस पानीपत रवाना हो गई है।
पुलिस ने जहां आरोपियों से बाइक बरामद करनी है, वहीं उस जगह की भी निशानदेही करनी है कि युवती के साथ कहां पर गैंगरेप हुआ है।
उल्लेखनीय है कि महेश नगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर का कुछ बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया था।
यह बदमाश युवती को पानीपत ले गए थे, जहां पर उसे नशील गोलियां खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद यही बदमाश उसे पहले कैंट के पटेल पार्क छोड़ गए, जबकि बाद में एक व्यक्ति इस युवती को नशे की हालत में उसके घर छोड़कर आया। आरोप है कि युवती को उसके घर छोड़कर आने वाले व्यक्ति ने भी मामले को दबाने की नसीहत देते हुए धमकी भी दी थी।
इसके बाद युवती के परिजनों ने महेश नगर पुलिस को सारी बात बताई, जिसके बाद युवती के बयानों पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और अदालत मं पेश किया। अदालत ने मदन राणा व रवि जाट को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।