{"_id":"d43b86e61e298eda3f301db87bddf957","slug":"raodways-bus-hits-bike-two-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आए बाइक दो सवार, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आए बाइक दो सवार, गंभीर
करनाल
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर नई अनाज मंडी के पास मंगलवार को बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल गांव मुखाला निवासी दोनों युवकों को सीएचसी में दाखिल कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें करनाल रेफर किया गया। एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर है। घटना का पता चलने के बाद थाना इंद्री पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
जानकारी के अनुसार गांव मुखाला निवासी विक्की राणा (18) और विक्की शर्मा (17) बाइक पर अनाज मंडी से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हालांकि दोनों युवकों का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।