{"_id":"69640125acdcf885ea023b42","slug":"raja-veer-vikramajit-khanderao-fairy-song-was-staged-karnal-news-c-18-knl1018-821456-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजा वीर विक्रमाजीत-खांडेराव परी सांग का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजा वीर विक्रमाजीत-खांडेराव परी सांग का किया मंचन
Mon, 12 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नई अनाज मंडी में आयोजित हरियाणवी सांग के तहत दूसरे दिन रविवार को विक्रमाजीत-खांडेराव परी सांग का मंचन हुआ। लोगों में हरियाणवी सांग की महक साफ दिखाई दी। सांग देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।
सांग मंचन का किस्सा सुनाते हुए सांगी श्योनाथ त्यागी एंड पार्टी ने बताया कि राजा वीर विक्रमाजीत-खांडेराव परी के हंसों के जोड़े को 12 साल का वनवास मिल जाता है। हंस 12 साल वीर विक्रमाजीत के शासन में बिताते हैं। जब वे वापस अपने वतन को जाते हैं तो इंद्रपुरी में इंद्र उन से उनकी हंसिनी रख लेते हैं और चेतावनी देते हैं कि अगर राजा विक्रमाजीत दूसरों का दुख-दर्द के बदले में अपनी जान कुर्बान कर सकता है तो वे हंसिनी को छुड़वा कर ले जाए। ये बात सुनकर वीर विक्रमाजीत एक तबला वादक बनकर इंद्र की सभा में जाता है और तबला बजाता है। इंद्र महाराज खुश होते हैं और राजा वीर विक्रमाजीत खंडेराव परी और हंसिनी को छुड़ा लेते हैं।
शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से 23 जनवरी को एक सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए नई अनाज मंडी में हरियाणवी सांग करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमन सिंगला, पुष्कल टक्कर, राज सिगला, धीरज भाटिया, कुलदीप कैमला, डॉ. रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।