फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rain in karnal paddy worst

बारिश से मंडियों में भीगा धान, किसान परेशान

Fri, 06 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Fri, 06 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
rain in karnal paddy worst
जिलेभर में आठ एमएम बारिश ने मंडियों में पड़े हजारों क्विंटल धान को भिगो
विज्ञापन
दिया, वहीं खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है, वहीं मौसम ठंडा हो गया है। बारिश के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है। बारिश होने पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे।

उधर, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में खड़ी धान को इस बारिश से नुकसान होगा। जिले में धान का सीजन चल रहा है और गेहूं बिजाई पर किसान लगे हैं। बारिश ने एक दो दिन पहले गेहूं की गई बिजाई को नुकसान पहुंचाया है। इन किसानों को दोबारा से गेहूं बिजाई करनी पड़ेगी।

दूसरी तरफ अनाज मंडियां धान से फुल है। मंडियों में इंतजाम पूरे नहीं होने के कारण खुले आसमान के नीचे किसानों का धान भीगता रहा। किसानों का कहना है कि पहले भाव ने नुकसान पहुंचा और अब बारिश ने धान भिगोकर परेशानी बढ़ा दी है। अब किसानों को मंडी में धान सुखानी पड़ेगी और उसके बाद ही बिक्री होनी तय है। बारिश से शहर के लोगों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कई दिनों के बाद तापमान में पारा गिरा है।

मंडियां अटी पड़ी हैं धान से
आज भी अनाज मंडियों में धान का उठान नहीं हो पाया है। करनाल समेत जिले की सभी मंडियों में कमोबेश यही हाल है। उठान नहीं होने के कारण हजारों क्विंटल धान खुले में पड़ा है। बुधवार रात को आई बारिश ने मंडियों में पड़े हजारों क्विंटल धान को भिगो दिया। आनन फानन में किसानों व आढ़तियों ने धान को तिरपाल से ढका। अगर और बारिश होती है तो धान को और नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed