Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rain exposes poor arrangements, 6 lakh quintals of paddy gets wet in the markets

Karnal News: बारिश ने खोली इंतजाम की पोल, मंडियों में छह लाख क्विंटल धान भीगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes poor arrangements, 6 lakh quintals of paddy gets wet in the markets
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोमवार को मौसम का मिजाज बदला। दिन में दो बार तेज बारिश हुई। अनाज मंडियों में इंतजामों की पोल खुल गई। तमाम दावों के बावजूद जिलेभर की मंडियों में मौजूद करीब छह लाख क्विंटल से अधिक धान भीग गया। मंडियों में फिलहाल करीब दस क्विंटल धान रखा हुआ है। माना जा रहा है 60 फीसदी धान खुले में बिना ढके रखा होने से भीग गया। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
बारिश के बाद धान की कटाई में भी देरी हो सकती है। बारिश की आशंका के चलते ही मंडियों में सोमवार को सर्वाधिक आवक हुई जो एक दिन में चार लाख 53 हजार 440 क्विंटल पहुंच गई। अब तक धान की कुल खरीद 20 लाख 68 हजार 390 क्विंटल तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट पहले से ही था, जिसके कारण रविवार को रातभर धान की कटाई कराई गई, सुबह होते ही करनाल सहित जिले की सभी मंडियों में ट्रैक्टर ट्राॅलियों की कतार लग गईं, लेकिन दोपहर को बारिश शुरू हो गई। इससे अनाज मंडियों में अफरातफरी मच गई। मंडी प्रशासन व आढ़तियों ने तिरपाल की व्यवस्था तो की लेकिन धान अधिक होने के कारण करीब 60 प्रतिशत धान भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव आशा गोंदर ने बताया कि अधिकतर धान को बचा लिया गया है, जो धान बोरियों में हैं, उसमें कोई नुकसान नहीं है। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि पीआर धान सूखने के कारण बाहर पड़ा है लेकिन बोरियों में भरवा दिया गया था। जहां-जहां पानी भर गया है, नीचे के धान में नुकसान हो सकता है लेकिन शीघ्र यदि उसे सुखा लिया जाएगा तो कम नुकसान होगा। मंडियों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। किसानों ने बताया कि वह तिरपाल लाए थे लेकिन वह नाकाफी रहे। धान भीगने से उसके बदरंग होने का खतरा उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed