फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Railway Road closed, traffic pressure increased on three routes, making the journey take four times longer.

Karnal News: रेलवे रोड बंद.. तीन मार्गों पर बढ़ा ट्रैफिक दबाव, रास्ते में लग रहा है चार गुना समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Railway Road closed, traffic pressure increased on three routes, making the journey take four times longer.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। टी-फ्लाईओवर निर्माण का कार्य रेलवे रोड पर शुरू हो चुका है। ऐसे में फिश मार्केट के नजदीक विश्वकर्मा चौक पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। रेलवे रोड से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक का दबाव तीन अन्य मार्गों पर आ गया है। यहां बाजार की तंग सड़क व कॉलोनी की गलियों में पांच मिनट का रास्ता तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं।

फिश मार्केट के पास बैरिकेड होने से रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन अब सदर बाजार की तरफ जाने लगे हैं। वहीं जिन लोगों को बस अड्डे या सेक्टर-12 की तरफ जाना है, वे सुभाष मार्केट से होते हुए माल रोड पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बस अड्डे की तरफ से आने वाला ट्रैफिक भी माल रोड की ओर जाने लगा है। वहीं पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से आने वाले वाहन नावल्टी चौक से होते हुए सदर बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। इससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन

सदर बाजार की सड़कें तंग हैं। वाहनों के दबाव से जाम लग रहा है। इन क्षेत्रों से जुड़ी 13 कॉलोनियों की करीब 40 हजार आबादी परेशानी झेल रही है। रेलवे रोड से पूरे दिन में 30 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के दूसरे मार्ग पर जाने से जाम लगना स्वभाविक है। अब पुराना बस अड्डा से जींद, कैथल, भिवानी, असंध और काछवा मार्ग की ओर जाने वाली बसें भी माल रोड से होकर गुजरने लगी हैं। पहले ये बसें रेलवे रोड से होकर जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेफ्रिक प्रशासन, दिक्कत में आमजन, नहीं लगे संकेतक

प्रशासन की ओर से इन वाहनों के लिए कोई ट्रैफिक प्लान भी जारी नहीं किया गया है। और न ही कहीं डायवर्जन से संबंधित बोर्ड लगाए गए हैं। ऐसे में लोग सीधा रेलवे रोड पर आते हैं। बैरिकेड देखने के बाद सदर बाजार, टिंबर मार्केट व सुभाष कॉलोनी की ओर वाहन घुमा लेते हैं। ऐसे में यहां के स्थानीय लोगों के अलावा वाहन चालक भी जाम में फंसकर दिक्कत झेलते हैं।



कॉलोनीवासियों ने मजबूरी में बीच सड़क पर लगाए खंभे

सुभाष कॉलोनी पॉश इलाका है। यहां पर बच्चे भी गलियों में खेलते हैं। रेलवे रोड का रास्ता बंद होने के बाद इस कॉलोनी से ही कार, ट्रक व बसें होकर गुजरने लगी थीं। इससे शुक्रवार को कॉलोनी के बिजली के तार भी टूट गए थे। हादसे का भी अंदेशा था। स्थानीय निवासी विवेक, शंकर और मंजीत ने बताया कि गली से भारी वाहनों के गुजरने से दुर्घटना की आशंका के कारण गली के लोगों ने बीच सड़क पर खंभे गाड़ दिए हैं ताकि भारी वाहन प्रवेश ही नहीं कर सकें।



रोडवेज बस अड्डे का भी केवल पिछला गेट खुला

टी-फ्लाईओवर निर्माण का कार्य बस अड्डा रोड पर भी चल रहा है। मेन गेट के आगे पुल बनने से इसे बंद किया गया है। बस अड्डे का केवल पिछला गेट ही खुला है। इस रास्ते से दिल्ली व चंडीगढ़ सहित हाईवे की ओर जाने वाली बसें भी पिछले गेट से होते हुए माल रोड की ओर जाती थीं। ऐसे में अब कैथल, असंध, जींद सहित सात मार्गों की बसें और इस रास्ते पर आने से जाम की स्थिति और खराब हो गई है। इस मार्ग पर करीब 50 कोचिंग सेंटर, तीन स्कूल और कॉलेज हैं।



यह है टी-फ्लाईओवर

टी- फ्लाईओवर दो भागों में है। एक भाग राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी रोड, मुगल कैनाल से होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक है। इसकी लंबाई करीब सवा तीन किलोमीटर है। दूसरे भाग में महर्षि वाल्मीकि चौक से ओल्ड जीटी रोड यानी पुराना बस अड्डा-कर्ण पार्क से होकर आंबेडकर चौक तक करीब एक किलोमीटर लंबा है। भगवान महर्षि वाल्मीकि चौक टी पॉइंट रहेगा। फ्लाईओवर के दोनों सेक्शन में 95 पिल्लर बनाए जाने हैं। वाल्मीकि चौक से बस अड्डा और नर्सिंग होम तक पिलर बन चुके हैं। रेलवे रोड पर पिलर बनने शेष हैं।





- फ्लाईओवर निर्माण के कारण कोई हादसा न हो, इसलिए बैरिकेड लगाए गए हैं। यहां लोगों को परिवर्तित मार्ग इस्तेमाल करने के लिए निर्देशित करते हुए बोर्ड एजेंसी ने लगाए हैं। रास्तों के बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड लगाने के लिए एजेंसी को कहा जाएगा। यातायात प्लान को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस से बात करेंगे। - धर्मवीर सिंह, एसई, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed