फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PWD employee died in the accident

Karnal News: हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
PWD employee died in the accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के पश्चिमी बाईपास पर शनिवार की शाम एक सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी में कार्यरत 48 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनगर निवासी सूरजभान के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे।
हादसा उस समय हुआ जब सूरजभान अपनी बाइक पर सवार होकर रामनगर जा रहे थे। जैसे ही वे गोगड़ीपुर मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरजभान ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
ट्रक चालक भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे की खबर जैसे ही सूरजभान के घर पहुंची, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। र
सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed