{"_id":"6615ca1dd39984ab780f5974","slug":"pti-was-pressurizing-student-to-befriend-her-attempted-suicide-went-into-depression-karnal-news-c-18-knl1008-364895-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था पीटीआई, आत्महत्या करने का प्रयास, डिप्रेशन में गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था पीटीआई, आत्महत्या करने का प्रयास, डिप्रेशन में गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्कूल प्रबंधन पर आरोप, छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई के बजाय उसे डांटकर करा दिया चुप
- जिला बाल कल्याण समिति में पहुंचा मामला, छात्रा की काउंसिलिंग जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के एक प्राइवेट स्कूल में नाबालिग छात्रा का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। 14 साल की छात्रा ने स्कूल के ही पीटीआई पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि स्कूल का पीटीआई छात्रा पर लगातार दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था जिससे वह इतनी परेशान हो गई कि डिप्रेशन में चली गई। छात्रा ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया और उसे ही चुप करने के लिए डांट दिया। अब यह मामला जिला बाल कल्याण समिति में चला गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
काउंसिलिंग में सामने आया है कि नाबालिग छात्रा को जब पीटीआई बार-बार परेशान कर रहा था तो इसकी शिकायत छात्रा ने स्कूल के अधिकारी को दी। उक्त अधिकारी ने उस शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाए छात्रा को ही डांटकर चुप कर दिया। पीटीआई को कुछ नहीं कहा। इतना ही नहीं छात्रा पर अधिकारी ने इतना दबाव डाल दिया कि वह अपना मानसिक संतुलन ही खो बैठी।
नहर में कूदने जा रही थी छात्रा, पुलिस ने पकड़ा
बताया जाता है कि एक दिन पीटीआई व स्कूल स्टाफ के दबाव से छात्रा इतनी परेशान हो गई थी कि वह नहर में कूदने के लिए पश्चिमी यमुना नहर की तरफ निकल गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने छात्रा को नहर में कूदने से बचा लिया और फिल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास छात्रा को भेजा गया ताकि पता लग सके कि छात्रा आत्महत्या क्यों करना चाहती है।
विज्ञापन
एक प्राइवेट स्कूल में पीटीआई द्वारा छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव डालने और छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। फिलहाल छात्रा की काउंसलिंग की जा रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। इस मामले में स्कूल स्टाफ की भी बड़ी लापरवाही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
उमेश चानना, चेयरमैन, जिला बाल कल्याण समिति करनाल