{"_id":"674ccce2def5ff78b7049435","slug":"protest-against-the-municipality-for-not-building-the-street-karnal-news-c-18-knl1008-530587-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गली न बनने से नपा के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गली न बनने से नपा के खिलाफ प्रदर्शन
Mon, 02 Dec 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। शहर के गुल्लरपुर रोड स्थित वार्ड पांच के काफी समय से गली न बनने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली न बनने से नाराज लोगों ने रविवार को नपा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
प्रदर्शन कर रहे कृष्ण लाल, गोविंद, रामसिंह, पुरुषोत्तम,नीरज, रामकुमार, सोहन लाल, रोशन लाल व कैलाश ने बतायामकानों में आने जाने के लिए रास्ता ठीक नहीं है, बच्चे व बुजुर्ग उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजर रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
आरोप लगाया कि ठेकेदार ने काफी समय से गली का काम अधर में छोड़ा है। बारिश के दिनों में गली में आने जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है। गली में गंदगी के ढेर लगे है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि नपा प्रशासन ने इसके साथ लगती दो गलियों का निर्माण करवा दिया है लेकिन इस गली को बनाने की जहमत नहीं उठाई।