फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   High-tension line to be removed from house rs 71,000 received from discretionary fund.

Karnal News: मकान से हटेगी हाईटेंशन लाइन, ऐच्छिक कोष से 71 हजार मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
High-tension line to be removed from house rs 71,000 received from discretionary fund.
करनाल। नीलोखेड़ी ब्लॉक के गांव बीड़ बड़ालवा निवासी दिव्यांग भजनलाल शर्मा को कृषि मंत्री एवं कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन श्याम सिंह राणा के निर्देश पर बड़ी राहत मिली है। मंत्री के ऐच्छिक कोष से 71 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन हटवाने का रास्ता साफ किया गया।
विज्ञापन

भजनलाल शर्मा ने अपने घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को हटाने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में आवेदन किया था। निगम ने इसके लिए करीब 70 हजार 571 रुपये की अनुमानित लागत जमा कराने को कहा था। आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग होने के कारण भजनलाल यह राशि जमा कराने में असमर्थ थे।
विज्ञापन

मामला हाल ही में कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष रखा गया। सुनवाई के दौरान फरियादी ने अपनी असमर्थता जताई तो मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ऐच्छिक कोष से 71 हजार रुपये देने की घोषणा कर दी। मंत्री के निर्देश के बाद उनके सचिव कुलदीप सिंह ने भजनलाल शर्मा को नीलोखेड़ी डिवीजन कार्यालय में बुलाकर सहायता राशि उपलब्ध करवाई। इस मदद से अब लाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी और परिवार को खतरे से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed