फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   propety delar murder in khanpur village

प्रॉपर्टी डीलर की रात को घर से बुलाकर की हत्या, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

Sat, 06 Jul 2019 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
propety delar murder in khanpur village
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गांव खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की रात को घर से बुलकार हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर का शव शुक्रवार सुबह बस अड्डे पर मिला। जिसे देखकर परिजनों का गुस्सा बड़ गया। गुस्साए लोगों ने करनाल यमुनानगर रोड पर शव रखकर जाम भी लगवाया। इस दौरान डीएसपी रणधीर व कुंजपुरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, इनमें से आठ आरोपी एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर परिजनों ने शव का उठाया।
विज्ञापन


रात को घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी
मृतक के पिता सोहन लाल ने बताया कि उसके दो लड़के हैं बड़ा लड़का सुरेंद्र सिंह हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। छोटा लड़का अजय कुमार 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। आरोपी रणधीर सिंह, जगमाल सिंह, सुखबीर सिंह, प्रदीप कुमार, राहुल, प्रिंस , सचिन आदि उसके लड़के अजय के साथ रुपयों के लेनदेन के कारण रंजिश रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने उसके बेटे के साथ मारपीट कर धमकी भी दी थी। 4 जुलाई की रात समय करीब साढ़े 11 बजे आरोपियों ने उसके बेटे को घर पर आवाज देकर बाहर बुलाया था। उन्होंने रातभर बेटे का इंतजार किया और वे सो गए। सुबह पता चला कि उसके बेटे अजय का शव बस अड्डे पर पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर चोट के निशान थे, उसका मोबाइल व एक कार की नंबर प्लेट वहां पड़ी थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगाया था जाम
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने करनाल यमुनानगर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी वहां पहुंचे और उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।


परिजनों की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। -रणधीर सिंह, डीएसपी इंद्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed