फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Propagation of spirituality is necessary for peace: Satpal Maharaj

शांति के लिए अध्यात्म का प्रचार प्रसार जरूरी : सतपाल महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Propagation of spirituality is necessary for peace: Satpal Maharaj
- करनाल के सेक्टर चार में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर आयोजित किया गया सद्भावना सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सेक्टर-4 दशहरा मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में अध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्मिक शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। व्यक्ति आत्मज्ञान से परमपिता परमात्मा को जान सकता है।
अध्यात्मिक गुरु एवं उत्तराखंड सरकार में मंत्री सतपाल महाराज के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में सद्भावना सम्मेलन में श्रद्धालु पहुंचे थे। यहां महाराज का भव्य स्वागत किया गया। प्रवचन करते हुए मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज ने कहा कि ज्योति स्वरूप परमात्मा की प्राप्ति के लिए मन की एकाग्रता का होना आवश्यक है और जो केवल आत्मज्ञान से ही संभव है। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समाज में सद्भावना की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ज्योति पर्व दीपावली पर्व की बधाई देते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में अनेक स्कूल काॅलेज बन गए हैं, लेकिन समाज में शांति कायम नहीं रह पा रही। शांति कायम रखने के लिए अध्यात्म का प्रचार प्रसार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु माता अमृता ने सामाजिक विषयों व परंपराओं की पालना व सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा में ही जीवन की सार्थकता है। कई सामाजिक कुरीतियां देश को पीछे धकेलने का काम करती है। यह हमारे समक्ष चुनौती है। अध्यात्म के मार्ग पर चलने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में सबको अपनी भूमिका अदा करनी होगी।

विभु महाराज ने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी शक्तियों का सदुपयोग करें। उन्होंने मिशन एजुकेशन एवं मिशन मेडिसिन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के मुफ्त इलाज व मुफ्त शैक्षणिक सामग्री बांटने के लिए समाज के सम्पन्न लोगों को आगे आना चाहिए। उनके निर्देशन में कई वर्ष पहले मिशन एजुकेशन का शुभारंभ किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर के जागरूक करना है। गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण करना तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अंदर सहायता करने की भावना को जागृत करना है। इस मौके पर सुरेन्द्र अलका कांबोज, मास्टर सुरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष गुप्ता, सचिन गुप्ता, पवन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed