{"_id":"6907c0e849ca02278a0f6ee6","slug":"priya-will-show-her-strength-in-the-400-meter-race-karnal-news-c-18-knl1008-772467-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 400 मीटर रेस में प्रिया दिखाएगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 400 मीटर रेस में प्रिया दिखाएगी दम
Mon, 03 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले के दो खिलाड़ी हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का रोशन करने के लिए दम दिखाएंगे। प्रिया और अनमोल 400 व 800 मीटर रेस में प्रतिभाग करेंगी।
प्रिया सोमवार को 400 मीटर रेस में भाग लेंगी। अनमोल पांच नवंबर को स्पर्धा में भाग लेंगी। दोनों ही खिलाड़ी गरीब परिवार से हैं। खेल में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। कोच अनुज ने बताया कि दोनों खिलाड़ी उनके पास पिछले नौ महीने से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। दोनों में खेल के प्रति लगन है। दोनों ने प्रदेश स्तर पर रजत व कांस्य पदक जीते हैं। अब उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का काफी अच्छा मौका मिला है, क्योंकि हरियाणा ओलंपिक संघ खिलाड़ियों को ओलंपिक में अपने देश की ओर से खेलना का मौका देता है। इस बार प्रदेश में 15 साल बाद हरियाणा ओलंपिक खेल आयोजित हो रहे है। खिलाड़ियों को और भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रिया मात्र 14 व अनमोल 17 आयु वर्ग में अपने गांव व जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन कर रहे है। उन्होंने बताया कि आज के युवाओं को खेल की ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।