फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparation to start PG in Pathology Department

Karnal News: पैथोलॉजी विभाग में पीजी शुरू करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Preparation to start PG in Pathology Department
- डीएमईआर की टीम ने किया निरीक्षण, उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजी, स्किन, रेस्पिरेटरी मेडिसन यानी श्वसन चिकित्सा सहित गायनी में पीजी शुरू करने की तैयारी है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग का चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) की ओर से गठित टीम ने निरीक्षण किया। जिसकी रिपोर्ट जल्द डीएमईआर में उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. मोहिंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि पैथोलॉजी सहित रेडियोलॉजिस्ट, स्किन, रेस्पिरेटरी मेडिसन यानी श्वसन चिकित्सा सहित गायनी में पीजी शुरू होना है। जिसके लिए डीएमईआर की टीमें एक-एक कर मेडिकल कॉलेज के परिसर का निरीक्षण करेंगी। इसी कड़ी में बुधवार को पैथोलॉजी विभाग में टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के बाद प्रतिवर्ष मेडिकल कॉलेज करनाल से चयनित अलग-अलग विभाग पीजी कर विशेषज्ञ निकालेंगे। जो सरकारी व निजी अस्पतालों में सेवाएं देंगे और मरीजों को लाभ देंगे। इससे सीधे तौर पर अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा क्योंकि अभी एक डॉक्टर पर 200 से अधिक मरीजों का दबाव है। पीजी करने वाले डॉक्टर भी विशेषज्ञों की मदद कर सकेंगे। जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पैथोलॉजी में चार सीट डीएनबी के लिए निरीक्षण हुआ है। अब आगे रेडियोलॉजिस्ट में दो, स्किन में दो, रेस्पिरेटरी मेडिसन यानी श्वसन चिकित्सा में दो और गायनी में दो सीटों के लिए टीमें निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed