फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pratipal won the Gurj prize

Karnal News: प्रतिपाल ने जीता गुर्ज का इनाम

Mon, 22 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 22 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pratipal won the Gurj prize
पहलवान प्रतिपाल ने जीता एक लाख 51 हजार रुपए और गुर्ज का ईनाम। संवाद
करनाल।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित दंगल में फगवाड़ा पंजाब के पहलवान प्रतिपाल ने महाराष्ट्र के पहलवान गागु को हराकर एक लाख 51 हजार रुपये और गुर्ज का इनाम जीता। गागु पहलवान को कमेटी की ओर से 51 हजार रुपये का इनाम और शील्ड देकर सम्मानित किया। दंगल का आयोजन अखिल पहलवान और कांबोज धर्मशाला की कार्यकारिणी की ओर से किया गया।
दंगल में कर्ण स्टेडियम करनाल के पहलवान हितेश ने उचाना के पहलवान अंगद को हराया, कर्ण स्टेडियम करनाल के पहलवान अमृत ने उचाना के देव को, गगसीना के पहलवान नवदीप ने मंगलौरा के आयान को, गगसीना के पहलवान ने रावर के हरप्रीत को, कर्ण स्टेडियम के पहलवान शिवम ने मंगलौरा के अमित को, रसुलपुर के पहलवान हर्षित ने कर्ण स्टेडियम के पहलवान सुमित को, कर्ण स्टेडियम के पहलवान सचित ने उचाना के आयुष को हराया।
विज्ञापन

करनाल की महिला पहलवान मनप्रीत ने अंबाला की पहलवान पायल को, बड़ौता की पहलवान निशा आर्य ने बाल पबाना की प्रिया को हराकर दंगल जीत लिया।
विजेता रहे पहलवानों को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश, हरियाणा कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुरेंद्र पहलवाल, गृह मंत्रालय दिल्ली से विकास गुप्ता, व्यापारी सुरक्षा फर्म शामली से अमित गर्ग, विर्क अस्पताल के संचालक डाॅ. बलबीर सिंह विर्क, पुनीत गर्ग और विजेंद्र कुमार गर्ग ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुश्ती के संचालक अखिल पहलवान ने सबसे पहले अपने गुरु पाला राम पहलवान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मुकाबले भी हुए
करनाल के पहलवान रुद्राक्ष ने गगसीना के पहलवान लक्ष्य को, करनाल के पहलवान रीधम ने कर्ण स्टेडियम के पहलवान अमृत को, उचाना के पहलवान चिराग ने कर्ण स्टेडियम के पहलवान वीरेन को, गढ़ी के पहलवान देव ने कर्ण स्टेडियम के पहलवान दमन को, बड़ौता के पहलवान सागर ने गगसीना के पहलवान सोनू को हराया। मंगलौरा के पहलवान गौरी ने कर्ण स्टेडियम के पहलवान नितेश को, बाल पबाना के पहलवान सावन ने कर्ण स्टेडियम के पहलवान शुभम को, उचाना के पहलवान नवदीप ने निडानी के पहलवान विक्रांत को, यूपी के पहलवान अकरम ने करनाल के पहलवान नमन को, करनाल के पहलवान काली ने यूपी के पहलवान फिरोज को और बाल पबाना के पहलवान शमशाद ने करनाल के पहलवान पियूष को हराकर दंगल जीता।


ये रहे बराबर
दंगल में आगरा के पहलवान दीपक और बाल पबाना के पहलवान धमेंद्र उर्फ पपीता, गंगसीना के पहलवान अक्षय और बड़ौता के पहलवान कमल, असंध के पहलवान गौरी और मंगलौरा के पहलवान युवराज, कर्ण स्टेडियम के पहलवान नमन और बड़ौता के पहलवान कमल, गढ़ी के पहलवान नमन और मंगलौरा के पहलवान वंश और बडौता के पहलवान उदय और मंगलौरा के पहलवान आशीष की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed