{"_id":"683a184748a9b068c00f8af7","slug":"power-cuts-for-3-to-6-hours-daily-karnal-news-c-18-knl1008-658848-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोजाना तीन से छह घंटे बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोजाना तीन से छह घंटे बिजली कटौती
Sat, 31 May 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 31 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शहर में बिजली लाइनों में बार-बार खराबी आने से लगातार कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। रोजाना शहरी क्षेत्र तीन से चार घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में पांच से छह घंटे तक की अघोषित कटौती की जा रही है।
शहर में रोजाना के बिजली कट व सुबह से ही ट्रिपिंग होने से निगम के सभी दावे फेल नजर आ रहे हैं। सेक्टर 13 वासी रणजीत, सुभाष, दीपक व राकेश का कहना है कि यहां तीन दिन से रोजाना सुबह सात बजे बिजली चली जाती है जो साढ़े या 10 बजे आती है। वहीं तापमान के बढ़ते ही शहर में रोजाना की बिजली खपत 100 लाख प्रतिदिन यूनिट हो जाती है। इससे लाइनों पर अतिरिक्त भार होने से ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। इस समय निगम के बिजली सुविधा केंद्र में रोजाना 800 से भी ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। संवाद