{"_id":"6af226bb52ca11180c0332cd","slug":"pothole-forms-on-railway-overbridge-risk-of-a-large-section-caving-in-karnal-news-c-18-knl1018-1028935-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रेलवे ओवरब्रिज पुल पर बना गड्ढा, बड़ा हिस्सा धंसने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रेलवे ओवरब्रिज पुल पर बना गड्ढा, बड़ा हिस्सा धंसने का खतरा
विज्ञापन
घरौंडा कोहंड रेलवे ओवरब्रिज में बना गड्डा। संवाद
घरौंडा। कोहंड रेलवे ओवरब्रिज पुल की सड़क पर गहरा गड्ढा बन चुका है। सड़क के नीचे से पानी के साथ मिट्टी निकल रही है। हालात ऐसे हैं कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हिस्सा धंस सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
करीब आठ साल तक निर्माण कार्य चलने के बाद यह पुल तैयार हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क पर टूट-फूट और गड्ढे दिखाई देने लगे। अब स्थिति यह है कि सड़क के नीचे से पानी और मिट्टी निकलने की शिकायत सामने आ रही है। इससे सड़क के नीचे की जमीन कमजोर होने और अंदरूनी हिस्से में खाली जगह बनने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि पानी का रिसाव लगातार जारी रहा तो सड़क की नींव और आसपास के हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में केवल गड्ढे में मिट्टी या बजरी डालकर मरम्मत करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि पानी के स्रोत और सड़क के नीचे की स्थिति की तकनीकी जांच जरूरी है। ग्रामीण राज शर्मा, सत्यवान का कहना है कि पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। यदि किसी वाहन के गुजरने के दौरान सड़क का कमजोर हिस्सा धंस गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
रेलवे ओवरब्रिज का अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है। हालांकि, पुल पर सड़क में गहरे गड्ढे और पानी के रिसाव को लेकर उठ रही शिकायतों पर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी, इस बारे में स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी