फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portal opened, registration for graduation admission started

Karnal News: पोर्टल खुला, स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Portal opened, registration for graduation admission started
- 100 रुपये लगेगा आवेदन शुल्क, पंजीकरण के बाद नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी नहीं बदल सकेंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार को आवेदन पोर्टल खोल दिया गया। पोर्टल खुलते ही जिले के कई विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरकर पंजीकरण कराया।

विभाग की व्यवस्था के अनुसार, इस बार केवल ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। पोर्टल पर विद्यार्थियों को हिदायत है कि वे पंजीकरण के समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ध्यानपूर्वक भरें, एक बार दर्ज होने के बाद इन्हें बदला नहीं जा सकता।
विज्ञापन


सोमवार से दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू होते ही विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर विद्यार्थी कोर्स और प्रक्रिया पूछने के लिए कॉलेज पहुंचे। प्रक्रिया जानने के बाद कुछ ही विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरा। आवेदन प्रक्रिया कब तक चलेगी और मेरिट सूची कब लगेगी, इसके लिए अभी तक निदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होते ही उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 17 मई तक सभी कॉलेज प्रबंधकों ने पोर्टल पर कोर्स, फीस, विषय संयोजन आदि की जानकारी दर्ज करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके बाद सोमवार को विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, यह प्रक्रिया कितने दिन चलेगी इस बारे अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटें हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।

तीन चरणों में चलेगी दाखिला प्रक्रिया

पोर्टल पर जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार भी गत वर्ष की तरह तीन चरणों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. रितू जागलान का कहना है कि पहले दो चरणों में मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद तीसरे चरण में शेष रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। दाखिला मेरिट के आधार पर मिलेगा। ऐसे में ओपन काउंसलिंग के दौरान रोजाना मेरिट सूची तैयार करके विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।



विद्यार्थियों के लिए यह हैं निर्देश

- 100 रुपये पंजीकरण शुल्क लगेगा।

- पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर ध्यानपूर्वक दर्ज करें, इसे बदला नहीं जा सकता।

- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से ही पंजीकरण होगा, इसी पर सभी तरह के ओटीपी आएंगे।

- पोर्टल पर पासवर्ड विद्यार्थी द्वारा ही सेट किया जाएगा।



आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आवेदक के हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, माइग्रेशन प्रमाणपत्र, एनएसएस/एनसीसी/भारत स्काउट एंड गाइड/खेल प्रमाणपत्र (यदि है तो), हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, गैप ईयर प्रमाणपत्र की जरूरत है।






स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया कब तक चलेगी, इसके लिए अभी अधिसूचना नहीं आई है। पंजीकरण के दौरान कोई समस्या आती है तो विभाग के हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18001802133 या ई-मेल आईडी admissions@highereduhry.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
- डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed