फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Polling with booth chairpersons

Karnal News: बूथ अध्यक्षों संग की रायशुमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Polling with booth chairpersons
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारतीय जनता पार्टी की संगठन प्रक्रिया के तहत अब जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके लिए करनाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोर ग्रुप की रायशुमारी बैठकें शुरू हो चुकी हैंं।
इसी कड़ी में बुधवार को जिला कार्यालय कर्ण कमल में प्रांतीय नेता धुमन सिंह किरमच की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी की गई। हालांकि अभी किसी के नाम पर सहमति जाहिर नहीं की गई है।बैठक में शहर विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, असंध विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी, करनाल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, अमरनाथ सौदा, रमेश कश्यप, सुनील गोयल सहित सभी मंडल अध्यक्ष शामिल रहे। धुमन सिंह किरमच ने विधायकों, मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की अलग अलग राय ली गई है। सबसे खास बात ये रही कि किसी ने एक नाम को लेकर जिद नहीं दिखाई, सभी ने लिखकर दिया कि जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर प्रदेश हाईकमान का जो भी फैसला होगा, वह मान्य होगा। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सर्वसम्मति से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। करनाल जिला कार्यकारिणी का चुनाव जल्द ही करवाया जाएगा। धुमन सिंह किरमच ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भी बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में सक्रिय रूप से ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बड़े-बड़े ओहदे भी सौंपे जाते हैं। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed