फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Politics start on the 'Agla CM Brahmin ho' statement in Haryana

Haryana: अगला CM ब्राह्मण हो बयान पर चले सियासी बाण, पहले सांसद भाटिया ने ली चुटकी, फिर CM ने कही ये बात

Sun, 11 Dec 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 10:47 PM IST
सार

पहले सांसद भाटिया ने ली चुटकी, सीएम बोले कि हर सांसद विधायक को इच्छा रखनी चाहिए। वहीं 10 साल तक मुख्यमंत्री रहने का आशीर्वाद देने पर अरविंद शर्मा का आभार भी जताया।

विज्ञापन
Politics start on the 'Agla CM  Brahmin ho' statement in Haryana
भगवान परशुराम महाकुंभ राज्य स्तरीय समारोह में सीएम मनोहर लाल व अन्य नेतागण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में भगवान श्री परशुराम महाकुंभ के मौके पर ब्राह्मण समाज के हजारों लोगों के बीच रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि पहले ब्राह्मण अपने कर्तव्य का पालन करते थे। अब कर्तव्य के साथ-साथ हक की भी बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं की मनोहर लाल 10 साल तक मुख्यमंत्री रहें, लेकिन जब वह जाएं तो अगला मुख्यमंत्री ब्राह्मण हो। भाजपा सांसद के इस बयान पर कार्यक्रम के दौरान ही खूब सियासी बाण चले। 

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मंच पर आने से पहले ही भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कई पार्टियों का राज रहा, लेकिन पहली बार प्रदेशस्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन करनाल में कराया गया है। इसके लिए खुशी जाहिर करने के साथ उन्होंने इसे अगली बार और बेहतर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


साथ ही अगला सीएम ब्राह्मण समाज से होने की बात कही। इसके बाद सीएम जब मंच पर पहुंचे तो करनाल के सांसद संजय भाटिया ने चुटीले अंदाज में कहा कि डॉ. अरविंद शर्मा ने मनोहर लाल को 10 साल मुख्यमंत्री रहने का आशीर्वाद दिया है। यह कहते ही अरविंद शर्मा फिर खड़े हुए और बोले कि आगे भी जो कहा वो बताइए। बात यहीं खत्म नहीं हुई, जब मनोहर लाल संबोधन के लिए आए तो उन्होंने 10 साल मुख्यमंत्री रहने का आशीर्वाद देने के लिए अरविंद शर्मा का आभार जताया। साथ ही कहा कि सीएम बनने की इच्छा सभी सांसदों और विधायकों को रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर ने कहा- हम सोशल मीडिया पर नहीं बदलते सीएम
इसी माहौल में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुछ लोगों को रात को सोने से पहले रोजाना सोशल मीडिया पर सीएम बदलने का शौक होता है। बीजेपी का सीएम जो भी होगा वह लोगों के लिए काम करेगा। व्यक्तियों के अनुसार कुछ भी नहीं बदलेगा। हम टीम हैं और हम फेसबुक, ट्विटर पर (मुख्यमंत्री पर) फैसला नहीं करते।

टुकड़े-टुकड़े की भाषा बोलने वाले ब्राह्मण भारत छोड़ों की बात न करें : अश्वनी चौबे

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सामने भारी भीड़ देखकर कहा कि यहां उफान भी है और मन में तूफान भी है। ब्राह्मण त्याग की प्रतिमूर्ति होते हैं, दुर्भाग्य ये है कि जो वामो धामो और टुकड़े टुकड़े की भाषा बोलने वाले ब्राह्मण भारत छोड़ो की बात कहने की हिम्मत करने लगे हैं। आज ब्राह्मणों को फरसा सौंपा, उम्मीद है कि अन्याय नहीं होने देंगे। सही हाथ में सही अस्त्र दिया गया है। ब्राह्मण किसी जाति का नहीं बल्कि संस्कार का नाम है। वह संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। 

हरियाणा को सीएम ने दी नई दिशा : मूलचंद शर्मा
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भगवान परशुराम महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था, लेकिन सीधे कार्रवाई होती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को एक नई दिशा देने का काम किया है। पहले पढ़ा-लिखा युवा नौकरियों के लिए त्रस्त था, नौकरियां नहीं मिलती थी। मुख्यमंत्री ने आम आदमी को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने नौकरियों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। मुख्यमंत्री के इस कदम से सर्व समाज लाभान्वित हुआ है।  

पहले नीले पासपोर्ट पर नहीं मिलता था सम्मान, पीएम ने बनाया नया आयाम - कार्तिकेय शर्मा
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन छह माह का है, जब से राज्यसभा सांसद बने हैं, तब से बहुत कुछ सीखा है, लेकिन यहां वह एक सांसद के तौर पर नहीं बल्कि समाज के छोटे भाई के रूप में आए हैं। इससे वे पहले मीडिया से जुड़े थे और देश-विदेशों में जाने का मौका मिला। जब वे भारत का नीले रंग का पासपोर्ट दिखाते थे तो महत्व कम था लेकिन पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश व विदेशों में भारत का नया आयाम स्थापित किया है। उसी प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में एक नई दिशा दी है। कोरोना के दौरान 80 करोड़ लोगों को निशुल्क भोजन व 200 करोड़ वैक्सीन देने का काम किया वह प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व को जाता है। आठ वर्षों में उन्होंने दुनिया में भारत का दर्जा बढ़ाया है।

ब्राह्मण सभी बिरादरियों के शिरोमणि : संजय भाटिया
करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी बिरादरियों में शिरोमणि हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना शुरू की है। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बिहार से यहां पहुंचने पर आभार जताया और करनाल लोकसभा क्षेत्र में आयोजित हुए भगवान परशुराम महाकुंभ में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भाईचारे की मिसाल है।

ब्राह्मणों का भला अब नहीं तो कभी नहीं : सांसद रमेश कौशिक
-सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि ब्राह्मणों का भला अब नहीं होगा तो कभी नहीं होगा। परिस्थितियां अनुकूल है। हरियाणा में पहली बार भगवान परशुराम का इतना बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी उपस्थिति से सभी उत्साहित हैं। ब्राह्मण ऐसा समाज है जिसके साथ होता है तो पूरी तरह साथ निभाता है। मुख्यमंत्री सभी को साथ लेकर चलते हैं। जब भी उनसे किसी समस्या को लेकर मिलते हैं तो वह उसका तत्काल निवारण करते हैं।

पहले समाज एक होता तो गुलामी न झेलनी पड़ती : डीपी वत्स
राज्यसभा सांसद (सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट जनरल) डीपी वत्स ने कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के लिए आदर्श हैं। उनके विचारों और आदर्शों को हमें अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। सर्व समाज को एक होना होगा, यदि पूरा समाज एक होता तो एक हजार साल की गुलामी बर्दाश्त न करनी पड़ती। हम सभी एक होंगे तो अखंड भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की सराहना की।     

ब्राह्मण आयोग का हो गठन - मोहन बड़ौली
विधायक मोहन लाल बडौली ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सर्व समाज के संत महापुरुषों की जयंतियों व कार्यक्रमों को राज्य स्तर पर मनाने की पहल शुरू की है। भगवान परशुराम महाकुंभ का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के समक्ष मांगे रखते हुए कहा कि सरकार ब्राह्मण आयोग का गठन करे।

हर प्राणी की खैर मनाता है ब्राह्मण - रामबिलास
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण जातिवादी नहीं बल्कि राष्ट्रवादी है, देश की अखंडता और एकता के लिए ब्राह्मणों ने बलिदान दिया है। हम हर प्राणी मात्र की खैर मांगते हैं। लोग यदि सहयोग करते हैं तो अलग देश प्रदेश मांगते हैं, हमने कश्मीर में दस लाख जानें गंवाई लेकिन अलग देश नहीं बल्कि देश की एकता मांगी है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या मंदिर को लेकर भरपूर कार्य किए हैं। भगवान परशुराम महाकुंभ राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचने पर लोगों का धन्यवाद किया। 


कर्ण भूमि पर भगवान परशुराम महाकुंभ एतिहासिक : ओपी धनखड़
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भगवान परशुराम को वंदन करते हुए कहा कि कर्ण की भूमि पर गुरु परशुराम का महाकुंभ आयोजित हो रहा है, यह स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत महापुरुषों की जयंतियों को आयोजित करने की परंपरा शुरू की है। सम्मेलन ऐतिहासिक है, इसकी चर्चा पूरे भारत में होगी। ब्राह्मण समाज का बड़ा योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed